Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई साउथ सिनेमा की शानदार फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को रिलीज हुए छह हफ्तों से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अब भी इस फिल्म की धांसू कमाई जारी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1230 करोड़ से ज्यादा का शानदार कलेक्शन कर लिया है लेकिन अभी भी कमाई की रफ्तार रुकती हुई नजर नहीं आ रही है। 

फैंस को रॉकी भाई के अवतार में यश का जलवा और अधिरा बने संजय दत्त बेहद पसंद आए हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर भी मौजूद है, जिसे आप 199 रुपये ज्यादा देकर देख सकते हैं। अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है तो हम आपको वह छह कारण बताते हैं, जिसकी वजह से ही आपको यह फिल्म इस वीकएंड पर जरूर देखनी चाहिए। 

क्लाइमेक्स
'केजीएफ चैप्टर 2' का क्लाइमेक्स किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने वाला है और इसी वजह से आप इस फिल्म को देखने के बाद इसके तीसरे पार्ट का इंतजार करने के लिए भी मजबूर हो जाएंगे। क्लाइमेक्स में शानदार डायरेक्शन के साथ-साथ यश की धांसू एक्टिंग तो है ही, लेकिन एक सवाल भी है जो रॉकी भाई की जिंदगी और मौत से जुड़ा हुआ है। इसी सवाल के साथ 'केजीएफ' के फैंस इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

स्टोरी
'केजीएफ' के पहले पार्ट ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और इसी वजह से फैंस को दूसरे पार्ट से भी काफी उम्मीदें थीं और यश ने इन उम्मीदों को पूरा किया। इस फिल्म के दूसरे पार्ट की कहानी भी शानदार है। बेशक यश का कैरेक्टर विलेन नहीं बल्कि 'मोन्सटर' की तरह बताया जाता है लेकिन उनकी प्लैशबैक कहानी दिल को छू लेती है।   

'रॉकी भाई' के अवतार में यश
इस फिल्म का सबसे मजबूत हिस्सा खुद यश है, जो रॉकी भाई के अवतार में धमाल मचा रहे हैं। 'केजीएफ' के पहले सीजन में यश ने फुल एक्शन दिखाया था, लेकिन दूसरे सीजन में उनका नाम ही काफी है। रॉकी भाई की एंट्री डोल नगाड़ों के साथ होती है  जो अपने रुबाब से ही सभी दुश्मनों को शांत करवा देता है। 

'रमिका सेन' के अवतार में रवीना टंडन
इस फिल्म के जरिए रवीना टंडन ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रधानमंत्री रमिका सेन बनकर रवीना ने अपना धाकड़ रूप दिखाया है, जो सीधा रॉकी भाई से पंगा लेती है और उन्हें घुस कर मार देने की धमकी भी देती है। फिल्म में दोनों की मुलाकात का सीन भी काफी दमदार है, जो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।   

'अधीरा' के रूप में संजय दत्त
संजय दत्त ने 'अधीरा' बनकर यह बात साबित कर दी है कि वह हर किरदार में फिट बैठते हैं। फिल्म में उनका निगेटिव रोल है और अभिनेता ने विलेन बनकर रॉकी भाई को तगड़ी टक्कर दी है। 'केजीएफ 2' में संजय दत्त ने अपनी एंट्री से ही लोगों को सीटी बजाने पर मजबूर किया है और बाकी हर सीन में भी वह कमाल करते नजर आए हैं।   

संजय दत्त और यश की टक्कर
'केजीएफ चैप्टर 2' के एक्शन सीन्स भी कमाल के हैं। फिल्म में यश और संजय दत्त तीन बार ही आमने-सामने आए हैं और तीनों बार में दोनों के एक्शन सीन्स ने आग लगाने का काम किया है। लेकिन आखिरी सीन में यश और संजय दत्त का एक्शन हर किसी को हैरान करने के लिए काफी है।