Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'जुग जुग जियो' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर आते ही यह फिल्म विवादों में भी फंस गई। लेकिन विवादों के बीच अब मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना द पंजाबन सॉन्ग जारी कर दिया है, जो काफी शानदार है। इस गाने में वरुण धवन और कियारा का धांसू डांस है, जिससे ये बात कही जा सकती है कि आने वाले दिनों में द पंजाबन सॉन्ग ही शादियों की शान बनने वाला है।  

द पंजाबन सॉन्ग में कियारा आडवाणी और वरुण धवन के अलावा नीतू कपूर, अनिल कपूर और मनीष पॉल दिखाई दे रहे हैं और गाने में शानदार शादी का माहौल है। इस माहौल में इन कलाकारों का डांस चार चांद लगाने का काम कर रहा है। गाने की शुरुआत अनिल कपूर की एंट्री से होती है और उसके बाद नीतू कपूर दुल्हन के अवतार में सारा ध्यान खींच रही हैं। सोशल मीडिया पर आते ही इस गाने ने धमाल मचा दिया है।  

गाने को लेकर हो चुका है विवाद
'जुग जुग जियो' के इसी गाने को लेकर बीते दिनों काफी हंगामा हुआ था। पाकिस्तान सिंगर अबरार उल हक ने गाने के कॉपीराइट को लेकर करण जौहर को जमकर सुनाया था। इतना ही नहीं, सिंगर ने करण जौहर पर लीगल एक्शन लेने की बात भी की थी। हालांकि, इस पूरे मामले पर टी-सीरीज ने भी अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा कि उनके पास इस गाने को अपनी फिल्म में लेने के सारे लीगल राइट्स हैं। 

कब रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'जुग जुग जियो' 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसमें तलाक की कहानी दिखाई जाएगी। कियारा और वरुण की केमिस्ट्री के साथ-साथ दोनों का लड़ाई-झगड़ा भी है और इसी वजह का रिश्ता तलाक तक पहुंच जाता है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है।