Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

हैदराबाद। हमलोग खबर में अक्सर शक्की पति के बारे में पढ़ते हैं जो अपनी पत्नी के साथ अत्याचार करता है। लेकिन इस बार हम शक्की पत्नी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसने कि पति से अफेयर के शक में खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। मामला है तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की जहां एक महिला को अपने पति का दूसरी युवती के साथ अफेयर होने का शक था। शक इतना गहरा हो गया था कि महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया।

क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, गायत्री का पति श्रीकांत यूपीएससी की तैयारी के दौरान कोचिंग में छात्रा से मिला था। पीड़िता अक्सर गायत्री के घर उसके पति से मिलने आती थी। इसके बाद वह चार महीने तक गायत्री के साथ उसके घर पर ही रही और जाने के लिए कहने पर इनकार कर रही थी। इसके बाद गायत्री को शक हो गया कि उसके पति का महिला के साथ अफेयर चल रहा है। काफी विवाद के बाद महिला ने गायत्री का घर छोड़ दिया। इसके बाद भी महिला का शक दूर नहीं हुआ क्योंकि उसे लगता था कि उसका पति अभी भी बाहर उस युवती से मिलता है। शक की आदत से परेशान महिला ने बाद में खौफनाक साजिश रच दी।

पैसे देकर पति के महिला दोस्त का करवाया दुष्कर्म
यह मामला हैदराबाद के साइबराबाद के गच्चीबौली का है। पति का दूसरे युवती के साथ अफेयर के शक में महिला ने बदले की भावना से पांच लोगों को पहले हायर किया फिर सभी को पैसे देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम देने के लिए कहा।

पुलिस ने महिला समेत छह लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी महिला गायत्री समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गायत्री के कोंडापुर में स्थित घर में ही पांच लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।