मुंबई। अयान मुखर्जी और रणबीर कपूर आज सुबह से ही सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र, जिसके लिए वह विशाखापट्टनम पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस दोनों का दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं। विशाखापट्टनम में पहुंचने के बाद गुलाब के फूलों और माला पहनाकर दोनों का फैंस ने भव्य स्वागत किया। इसी बीच अयान मुखर्जी ने ये घोषणा कर दी है कि उनकी आने वाली बहुचर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। अयान ने इसकी तारीख 15 जून बताई है।
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म को रिलीज हुए काफी समय हो गया है लेकिन अब भी इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। फिल्म ने 1230 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। रॉकिंग स्टार यश की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आ गई है। इस फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए दर्शक अतिरिक्त पैसे दे रहे हैं लेकिन अब अमेजन प्राइम के सब्सक्राइबर को ऐसा नहीं करना होगा। जल्द ही अमेजन पर फिल्म आने वाली है, जिसके बाद फिल्म को बिना रेंट पर लिए आसानी से देख सकते हैं।
कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म 3 जून को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हो रही है। यानी फिल्म तेलुगू के अलावा, तमिल, कन्नड, मलयालम और हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर पहले आ चुका है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। वहीं, अब इस फिल्म का हिंदी में पहला गाना रिलीज हो गया है। गाने का टाइटल 'बदले बदले' है, जिसे रैप वर्जन में जारी किया गया है।
लॉकअप के बाद एक बार फिर पूनम पांडे सुर्खियों में आ गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जानी-मानी अभिनेत्री पूनम पांडे और उनके एक्स हस्बैंक सैम बॉम्बे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। गोवा के काणकोण पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई चार्जशीट में कहा गया है कि अभिनेत्री ने दो साल पहले यानी 2020 में गोवा के चपाेली डैम के पास न्यूड फोटोशूट कराया था।
मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद देशभर में लोगों की आंखें की नम हैं। पंजाबी गायक के निधन के बाद आज सभी ने अपने चहेते सितारे को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर हर कोई गमहीन था। 29 मई को सिंगर सिद्धू मूसेवाला पर हुई गोलीबारी में उनकी मौत हो गई। सिद्धू के अचानक हुए निधन से ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि इंडस्ट्री के उनके दोस्त भी काफी दुखी है। सिंगर की मौत से जहां हर कोई सदमे हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर जाबी सिंगर अफसाना खान भी स्तब्ध हैं।
दक्षिण एशिया के सबसे बड़े एलजीबीटीक्यू फिल्म फेस्टिवल कशिश 2022 की 1 जून से शुरुआत होने जा रही है। जिसमें 53 देशों के लिबर्टी सिनेमा की करीब 194 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। इस दौरान सबसे ज्यादा भारत की एलजीबीटीक्यू विषय पर आधारित फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसमें भारत की 31 फिल्में शामिल हैं। फीचर फिल्मों के अलावा डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्मों के भी लिया जाएगा।
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हिंदी के साथ ही साउथ फिल्म की कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह अब तक दक्षिण और बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्सर वह अपने फैंस के लिए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तमन्ना अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की तारीख का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। टीजर में सभी किरदारों का लुक दर्शाया गया है। सभी को आग की लपटों के बीच दिखाया गया है। टीजर देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की बेचैनी और बढ़ गई है।
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है और आगे भी फिल्म की कमाई रुकती हुई नजर नहीं आ रही। ऐसे में फिल्म के मेकर्स से लेकर स्टार्स तक की खुशी सातवें आसमान पर है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की सफलता पर सोमवार रात को एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें 'भूल भुलैया 2' के स्टार्स ने खूब धमाल मचाया।
भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दूसरी पत्नी के साथ तो तलाक का केस चल ही रहा है, साथ ही वह अभिनेत्री स्मृति सिन्हा के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चे में हैं। पवन सिंह इन दिनों अपनी एक फिल्म को लेकर भी चर्चे में हैं और वह है 'मेरा भारत महान'। सिंगर पवन सिंह और रवि किशन स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है। ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। अब इस फिल्म का एक नया गाना 'हमरो उमर लग जाए' भी रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में पवन सिंह के साथ गरिमा परिहार की केमिस्ट्री जम रही है।