Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। एम एक्स प्लेयर की चर्चित और बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज आश्रम को दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। सीरीज के पहले दो सीजन को मिले रिस्पॉन्स के बाद अब मेकर्स जल्द ही इस सीरीज का दूसरा भाग रिलीज करने वाले हैं। आश्रम के तीसरे सीजन को लेकर दर्शक काफी उत्सुक हैं। सीरीज की कहानी के साथ ही लोगों को इसके किरदार भी बेहद पसंद आए थे। सीरीज के इन्हीं किरदारों में से एक हैं बाबा निराला के आश्रम की बबिता उर्फ अनुरिता झा, जिन्होंने हाल ही में सीरीज में इंटिमेट सीन को लेकर खुलासा किया है। 

अनुरिता ने बताया कि इस सीरीज में बोल्ड सीन करने के बारे में जब उन्होंने अपने पापा को बताया तो उन्होंने इस पर कैसी प्रतिक्रिया दी थी। 'आश्रम 3' में अपने इंटिमेट सीन के बारे में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि 'यह पहली बार है जब इंटिमेट सीन किया हो। मैंने अपने करियर में अभी तक ऐसा नहीं किया है। बोल्ड सीन करने से पहले मैंने अपने पापा को फोन किया और उनसे कहा, 'डैड, ये ऐसा होगा, क्या मुझे करना चाहिए?' इस पर पापा बोले, 'हां हां करो, बिंदास करो।' इसलिए मैं ओके थी।' 

बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि प्रकाश झा की वजह से शूटिंग करना बहुत सहज रहा। वे माहौल को बहुत सुरक्षित बनाते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'जब हम शूटिंग कर रहे थे, तब सेट पर 4-5 लोग ही थे। सीन से पहले मेरी प्रकाश झा सर के साथ इस बारे में अच्छे से बात हुई थी। कोई डर नहीं था। मैंन इस बारे में बात तो कर ली थी, लेकिन इसे करना कैसे है ये नहीं जानती थी। क्योंकि जो मैं पहले स्क्रीन पर कर चुकी हूं, उसे करना जानती हूं,लेकिन स्क्रीन पर इंटीमेट सीन कैसे करूं? अनुरिता ने बताया कि मैंने अपनी सारी बातों को प्रकाश सर के साथ शेयर किया और उन्होंने कहा कि हो जाएगा। 

अनुरिता झा ने आगे बताया कि उनका परिवार उन्हें काफी सपोर्ट करता है। उन्होंने बताया कि वह साल 2020 में जब मनाली गई थी, तब लोगों ने मास्क में भी उन्हें पहचान लिया था। खास बात ये थी कि लोग उन्हें अनुरिता नहीं बल्कि कविता के रूप में पहचान रहे थे। अनुरिता पहली बार अनुराग कश्यप की साल 2012 मे आई फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने विनीत कुमार सिंह की पत्नी का किरदार निभाया था। 

वहीं, वेब सीरीज आश्रम की बात करें तो इस सीरीज को डायरेक्टर प्रकाश झा ने निर्देशित किया है। सीरीज में बॉबी देओल ने निराला बाबा का किरदार निभाया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, अब सीरीज का तीसरा सीजन एम एक्स प्लेयर पर 3 जून को स्ट्रीम होगा। सीरीज में तीसरे सीजन में बॉबी देओल के अलावा त्रिधा चौधरी, चंदन रॉय, दर्शन कुमार और ईशा गुप्ता जैसे स्टार्स अभिनय करते हुए नजर आएंगे।