Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

चंपावत। 54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी चंपावत उपचुनाव जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई। 

पिछले चार उपचुनाव के नतीजे 

वर्ष        सीएम प्रत्याशी        वोट                प्रतिद्वंद्वी              वोट        जीत का अंतर 
2002       एनडी तिवारी         32913            राम सिंह बिष्ट       9693        23220 
2007       बीसी खंडूरी          24347            सुरेंद्र सिंह नेगी     10256       14091 
2012      विजय बहुगुणा       53766            प्रकाश पंत        13800         39966 
2014      हरीश रावत           31214              विष्णु दत्त         10610         20604 

अब तक कोई मुख्यमंत्री उपचुनाव में इतने मतों से नहीं जीता
उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पांचवें ऐसे मुख्यमंत्री है, जो विधानसभा के उपचुनाव के लिए मैदान में उतरे। अब तक कोई मुख्यमंत्री उपचुनाव में इतने मतों से नहीं जीता है। इसी के साथ प्रदेश में भाजपा ने एक नया इतिहास जोड़ दिया है। 

ढोल दमाऊं की थाप पर झूमे भाजपाई
चुनाव नतीजे आने के बाद सांसद अजय टम्टा और उप चुनाव प्रभारी बीजेपी कैलाश शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ता ढोल दमाऊं की थाप पर झूमे। भाजपा समर्थकों के साथ ही यहां भारी संख्या में लोग जश्न मना रहे हैं। उत्तराखंड के इतिहास में आज नया कीर्तिमान जुड़ गया है। 

सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे टनकपुर
उपचुनाव का परिणाम आते ही सीएम पुष्कर सिंह धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंच गए हैं। उनके साथ भारी संख्या में समर्थक भी पहुंचे हैं। यहां भाजपा कार्यकर्ता रंग गुलाल उड़ाने के साथ ही सीएम के समर्थन में जोरशोर से नारेबाजी कर रहे हैं। 

54 हजार से अधिक वोटों से सीएम धामी की जीत
54 हजार से अधिक वोट पाकर सीएम धामी जीत गए हैं। सीएम धामी की रिकॉर्ड मतों से जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है। सीएम धामी 54121 मतों से जीते। जबकि कांंग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले। पहली बार कांंग्रेस की जमानत जब्त हुई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न
11 चरणों के रुझान सामने आने के बाद सीएम धामी ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। 11वें राउंड के बाद सीएम धामी की बढ़त 46333 है। वहीं उन्होंने पूर्व सीएम बहुगुणा की जीत का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। मतगणना अभी जारी है, लेकिन सीएम की समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 

दसवां चरण
भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी- 42573
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी- -2189
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार- 324
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी- 313
नोटा - 250

नौवें चरण तक कुल मतदान
भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी-35839
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी -1873
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार- 307
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी- 282
नोटा - 220

आठवां चरण
भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी - 29939
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी -1573
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार- 268
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी- 246
नोटा -191 

रिकॉर्ड जीत की ओर सीएम धामी
चंपावत सीट पर भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रहे हैं। 7वें राउंड के बाद धामी को 25219 और कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी को 1276 वोट मिले। 13 राउंड में से सात राउंड के बाद धामी की बढ़त 23943 वोटों से आगे है।

सातवां चरण
भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी- 25219
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी -1273
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार -232
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी-221
नोटा - 160

छह राउंड पूरे
चंपावत विधानसभा उपचुनाव की छह राउंड की मतगणना हो चुकी है। अब तक सामने आए रुझानों में सीएम पुष्कर सिंह धामी आगे चल रहे हैं। सीएम धामी 21 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस को अब तक महज 1093 वोट मिले हैं। वहीं तलाडी पिनाना बूथ में कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिला है। 

पांचवां चरण
भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी - 17904
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी - 804
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार - 172
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी-104
नोटा - 115 

चौथे चरण की मतगणना हुई पूरी
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी - 492
भाजपा प्रत्याशी पुष्कर धामी को -13215
सभा प्रत्याशी मनोज कुमार को -124
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गरकोटी -120
नोटा -61 

तीसरे राउंड में सीएम धामी दस हजार वोटों से आगे
भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी -10617
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी -425
सपा प्रत्याशी मनोज कुमार भट्ट -103
निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गड़कोटी -109