Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। अभिनेता विजय देवरकोंडा और निर्देशक पुरी जगन्नाथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन-ड्रामा पैन इंडिया एंटरटेनर फिल्म जेजीएम (जन गण मन) लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म निर्देशक पुरी जगन्नाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसकी कहानी, पटकथा और संवाद उन्होंने लिखे हैं। आज इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूजा हेगड़े के साथ शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में पहली बार पूजा हेगड़े और विजय देवरकोंडा की जोड़ी साथ दिखाई देगी।

निर्माताओं ने अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ पहला शेड्यूल शुरू कर दिया है, जो फिल्म में एक्शन से भरपूर भूमिका में दिखाई देंगी। इसके साथ ही एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें पूजा हेगड़े पहले दिन सेट पर पहुंचती हैं और सभी उनका स्वागत करते हैं। फिर फिल्म से जुड़े सभी लोग जेजीएम के सुपरहिट होने की बात कहते हैं। अभिनेत्री पूजा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि वह इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।
 
पुरी जगन्नाथ के इस ड्रीम प्रोजेक्ट की शूटिंग कई अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर होगी, जिसकी शुरुआत सबसे पहले मुंबई से की गई है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा कभी न देखी गई भूमिका में दिखाई देंगे। ‘जेजीएम’  3 अगस्त 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

विजय देवरकोंडा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अनन्या पांडे और माइक टायसन के साथ ‘लाइगर’ में दिखाई देंगे। फिल्म इसी साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा वह सामंथा रूथ प्रभु के साथ ‘कुशी’ में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग चल रही है। वहीं, पूजा हेगड़े सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' में दिखाई देंगी। पूजा की पाइपलाइन में रणवीर सिंह स्टारर ‘सर्कस’ भी है।