Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। साल 2017 में आई साउथ की फिल्म विक्रम वेधा में आर माधवन और विजय सेतुपति नजर आए थे। दोनों ही सितारों के बेहतरीन अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद आया था और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। 

इसकी शानदार सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसका हिंदी रीमेक बनाने का फैसला किया, जिसमें विक्रम के किरदार में सैफ अली खान दिखाई देंगे जबकि ऋतिक रोशन विजय सेतुपति के गैंगस्टर वाले किरदार वेधा में दिखाई देने वाले हैं। अब फिल्म के निर्देशक गायत्री ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि आखिर क्यों वेधा के रोल के लिए ऋतिक को कास्ट किया गया।

फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक को निर्देशन पुष्कर-गायत्री (पति-पत्नी) की जोड़ी द्वारा किया जा रहा है, जो मूल फिल्म के निर्देशक भी रहे हैं। फिल्म की निर्देशक गायत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए खुलासा किया कि ऋतिक रोशन को हिंदी रीमेक में वेधा के किरदार के लिए क्यों लिया गया, जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बात करते हुए बताया, साल 2017 की तमिल फिल्म विक्रम वेधा को देखने के बाद सबसे पहले उन्हें कॉल करने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन ही थे।

ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा
निर्देशक गायत्री ने आगे बात करते हुए कहा, ऋतिक फिल्म को देखते ही उसकी सोल और गहराई के समझ गए थे। अभिनेता के साथ काम करना खुशी की बात है, वह अपने काम को शिद्दत के साथ करते हैं, उनके कास्ट होने से यह प्रोजेक्ट और भी बड़ा और बेहतर बन गया। शूटिंग के दौरान का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जब किसी बात पर सहमति नहीं बनती थी तो कभी भी हमारे बीच कोई मतभेद नहीं होता था, क्योंकि अभिनेता में कोई अंहकार की भावना नहीं है। वह कभी भी किसी एक्टर की तरह व्यवहार नहीं करते थे, ऋतिक बेहद ही जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं।

‘विक्रम वेधा’
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विक्रम वेधा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं, जिसमें सैफ अली खान पुलिस वाले के किरदार में दिखाई देने वाले हैं जो कुख्यात गैंगस्टर वेधा का शिकार करता है। बहुप्रतीक्षित हिंदी रीमेक विक्रम वेधा 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।