मुंबई। अभिनेता सलमान खान और उनके पिता को धमकी देने वाले एक पत्र की जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम गुरुवार को पुणे शहर पहुंच गई है। सिद्धू मूसेवाला हत्या के कथित आरोपी लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के बाद अब पुलिस सिद्धू की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए सिद्धेश हीरामन कांबले उर्फ महाकाल से सवाल जवाब कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या लेखक सलीम खान और उनके अभिनेता बेटे सलमान खान को धमकी देने वाला पत्र बिश्नोई गिरोह के सदस्यों द्वारा मुंबई में एक बेंच पर रखा गया था।