मुंबई। आम लोगों की तरह बॉलीवुड स्टार्स की जिंदगी में भी रोज कुछ न कुछ नया होता है लेकिन सेलेब्स की लाइफ में क्या चल रहा है ये जानने की उत्सुकता फैंस के बीच हमेशा बनी रहती है। आज भी सिनेमा के कई सितारों ने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ की अपडेट साझा की हैं। तो चलिए दस तस्वीरों के जरिए जानते हैं आज किसी सेलिब्रिटी ने दिया क्या अपडेट।
कंगना रणौत का घर
अभिनेत्री कंगना रणौत मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली हैं और हमेशा से ही उनमें अपनी जन्मस्थली के प्रति प्रेम देखा गया है। अब कंगना ने पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में अपना आशियाना भी ले लिया है। जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। घर को बेहद ही शानदार तरीके से डिजाइन किया गया है।
ब्रह्मास्त्र फिल्म में अमिताभ बच्चन
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र इसी साल सितंबर में 9 तारीख को रिलीज होने वाली है। जिसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। आलिया ने ब्रह्मास्त्र से बिग-बी का शानदार लुक शेयर किया है। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
नयनतारा-विग्नेश शिवन
साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा और निर्माता विग्नेश शिवन काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। आज ये स्टार कपल आखिराकार शादी के बंधन में बंध चुका है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। शादी के फंक्शन में दोनों दूल्हा दुल्हन के लिबास में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
अर्जुन कपूर, सोनम कपूर के बचपन की तस्वीर
अभिनेता अर्जुन कपूर ज्यादातर दिलचस्प तरीके से हर बात को शेयर करते दिखाई देते हैं। आज अपनी बहन सोनम कपूर के जन्मदिन पर भी उन्होंने बचपन की तस्वीर शेयर की है। जिसमें सोनम और अर्जुन दोनों ही नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट भी साझा किया है, जिसमें उन्होंने मजाकिया लहजे में आनंद आहूजा के लिए लिखा, वैसे टेक्निकली मैं आपसे सिर्फ 17 दिन छोटा हूं।
मलाइका अरोड़ा
इन दिनों कई सेलेब्स तुर्की में छुट्टियां मना रहे हैं। हाल ही में सारा अली खान टर्की गई थीं और अब इसके बाद मौनी रॉय और मलाइका भी तुर्की में वेकेशन का लुत्फ उठा रही हैं और वहां से खूबसूरत झलकियां शेयर कर रही हैं। मलाइका ने भी हालिया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक रेस्टोरेंट में बेली डांस के स्टेप करती दिख रही हैं।
परिणीति चोपड़ा
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा भी इन दिनों इंडोनेशिया की यात्रा पर हैं। लेटेस्ट तस्वीरों में परिणिती का बोल्ड लुक दिखाई दे रहा है। अभिनेत्री ब्लैक कलर की बिकिनी में बोट पर बैठी समंदर का नजारा लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे बस एक नाव, एक बिकनी और मेरा डाइव कंप्यूटर दे दो'।
नयनतारा-विग्नेश शिवन
साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा और निर्माता विग्नेश शिवन काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे। आज ये स्टार कपल आखिराकार शादी के बंधन में बंध चुका है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। शादी के फंक्शन में दोनों दूल्हा दुल्हन के लिबास में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं।
रूबीना दिलैक, अनेरी वजानी, निशांत भट्ट
अभिनेत्री रूबीना दिलैक अपनी दिलकश तस्वीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं लेकिन इस समय वह खतरों के खिलाड़ी 12 में खतरनाक स्टंट करने के लिए तैयार हैं। लेटेस्ट तस्वीरें उन्होंने शो के सेट से शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ दूसरे कंटेस्टेंट अनेरी वजानी और निशांत भट्ट भी नजर आ रहे हैं।
कीर्ति सुरेश
साउथ की टैलेंटेड अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अपनी गजब की एक्टिंग के साथ ही अपने लुक से भी खूब वाहवाही लूटती नजर आती हैं। लेटेस्ट तस्वीरों के देखकर लग रहा है कि साउथ की ये अदाकारा भी छुट्टियां एंजॉय कर रही है। उन्होंने रेड लॉन्ग ड्रेस में समंदर के किनारे पोज देते हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। वहीं स्नीकर्स के साथ लुक को कंप्लीट किया है।