Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को बदमाशों ने घायल कर दिया। महिला के चेहरे पर पेपर कटर से हमला किया, जिससे उसे 118 टांके आए। 

इस मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान न केवल महिला के घर जाकर उससे मिले, बल्कि भाई की तरह वादा किया कि जिन लोगों ने ऐसा किया है उसे बख्शेंगे नहीं। एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का वादा किया। सरकार ही इलाज भी करवाएगी। शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों को सुबह तलब किया और उन्हें सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह घटना शनिवार की है। रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने भोपाल के बड़े पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को तलब किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री ने तीनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवाजी नगर स्थित पीड़ित सीमा सोलंकी के घर जाकर उसका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने महिला को एक लाख रुपये की राशि भी दी।मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री ने भोपाल कमिश्नर गुलशन बामरा, पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर को बुलाया गया। बैठक में भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर और पुलिस उपायुक्त सांईकृष्ण थोटा भी शामिल हुए। बैठक में प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी और ओएसडी योगेश चौधरी भी उपस्थित रहे।   

सीमा का साहस सराहनीय
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि सीमा सोलंकी का साहस सराहनीय है। बदमाशों की आपत्तिजनक हरकत पर उन्होंने हिम्मत से उनका मुकाबला किया। राज्य सरकार सीमा सोलंकी का इलाज कराएगी। अन्याय का प्रतिकार करना अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम है। इस नाते सीमा अन्य महिलाओं के लिए प्रेरक भी है। घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। सीएम ने भोपाल कलेक्टर को सीमा के बच्चों को पढ़ाई में सहयोग के लिए आवश्यक निर्देश दिए है। 
 
यह है पूरा मामला
टीटी नगर थाना क्षेत्र में 9 जून रात 8 बजे सीमा अपने पति के साथ बाइक पर मार्केट गई थी। ऑटो से आए बदमाशों ने महिला पर अश्लील कमेंट किए। इसके बाद महिला ने एक युवक को तमाचा जड़ दिया। विवाद के बाद भीड़ बढ़ती देख आरोपी वहां से चले गए। आगे जाकर महिला का इंतजार करने लगा। 

जब महिला अपने पति के साथ जा रही थी, तब उन्होंने महिला पर ब्लेड से हमला कर दिया। इससे महिला के चेहरे पर 118 टांके आए। पुलिस ने मुख्य आरोपी बादशाह बेग निवासी रोशनपुरा झुग्गी और उसके साथी अजय उर्फ बिट्टी और निखिल को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपियों का कहना है कि उनका महिला के साथ श्री पैलेस होटेल के पास ऑटो खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ था। महिला के रोकटोक को अपनी बेइज्जती मानते हुए बदशाह बेग ने सुनियोजित तरीके से थोड़ी दूरी पर पेपर कटर से हमला कर दिया था। पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ कर आरोपियों का हुलिया तैयार कराया। उसके आधार पर टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।