Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग-जुग जियो सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। निर्माता इस फिल्म के लिए जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का नया गाना रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने का नाम है 'दुपट्टा'। गाने में वरुण धवन, अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल नजर आ रहे हैं। 

गाने का म्यूजिक वीडियो काफी शानदार है जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस गाने में वरुण चमकीली जैकेट और कियारा शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसमें वरुण शानदार डांस करते दिख रहे हैं। इस फिल्म के पहले गाने नाच पंजाबन की शानदार सफलता के बाद ये फिल्म का तीसरा गाना है। दुपट्टा तेरा सतरंग को टी सीरीज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

दुपट्टा गाने को शमशेर संधू और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज में गाया है। गाने को बोल लिखे हैं सुरजीत बिंद्राखिया ने। इससे पहले इसका दूसरा गाना 'रंगीसारी' रिलीज किया गया था। ये एक रोमांटिक गाना था, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। हाल ही में इसका एक होली गाना भी रिलीज किया गया था। 

इस फिल्म में कियारा और वरुण पति-पत्नी के किरदार में हैं, दोनों तलाक लेने की फिराक में हैं। ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। जिसमें अनिल कपूर और नीतू कपूर भी हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। जुग-जुग जियो का ट्रेलर भी फैंस को काफी पसंद आया है। ये फिल्म 24 जून को रिलीज होने वाली है।