Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 27 से मोर महापौर मोर द्वार अभियान

रायपुर। रायपुर नगर निगम की ओर से मंगलवार को दो अहम ऐलान किए गए। पहला ये कि रायपुर में अब घर बैठे लोगों को इलेक्ट्रिशियन, नाई और प्लंबर जैसी 15 सर्विस मिल जाएगी। इसके लिए निगम की टीम ने एक एप लॉन्च किया है। दूसरी अहम घोषणा ये कि रायपुर में 27 जून से शहर में मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम लॉन्च किया गया है। इसके तहत निगम की पूरी टीम लेकर महापौर लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को हल करेंगे।

फिलहाल ये सुविधा जोन 4 के लोगों के लिए माॅडल प्रोजेक्ट के लिए शुरू की गई है। तीन महीने बाद इसे पूरे शहर के 10 जोन में लागू किया जा सकता है। इस एप के जरिए किसी मैकेनिक वगैरह को बुलाने पर कंज्यूमर को 100 रुपए विजिट चार्ज देना होगा। इसके बाद समस्या या काम देखकर मैकेनिक चार्ज लेगा। इसकी डिजिटल बिलिंग होगी। टोटल बिलिंग का 10 प्रतिशत सरकार की शहरी विकास की एजेंसी सूडा को जाएगा। इससे सूडा कामगारों को ट्रेंड करेगी। निगम के जोन 4 दफ्तर में जाकर मेकैनिक, प्लंबर वगैरह का काम करने वाले खुद को रजिस्टर करवा सकते हैं।

27 जून से 1 अगस्त तक महापौर घूमेंगे द्वार-द्वार
नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर 27 जून से 1 अगस्त लोगों के बीच जाएंगे। मोर महापौर मोर द्वार कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग वाॅर्ड का दौरा नगर निगम के महापौर और निगम के अफसरों की टीम करेगी। स्पॉट पर समस्या देखकर उसका वहीं निदान किया जाएगा। पानी, बिजली, साफ सफाई, सड़क, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आश्रय निर्माण, मेेंटनेंस के काम नल कनेक्शन, भवन अनुज्ञा, अवैध निर्माण संबंधी, मतदाता सूची जैसे कामों को लेकर लोग सीधे महापौर से बात कर सकेंगे। 27 जून से लोग सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 9111666201 या 9301953201 पर अपनी शिकायतें कर सकेंगे।

मोर रायपुर एप ऐसे करेगा काम
लोगों को मोबाइल पर मोर रायपुर एप डाउनलोड करना होगा। यह मोबाल एप्लीकेशन नगर निगम ने बनाया है। अब शहर के लोगों को बिजली के स्विच बनवाने हों या घर के पानी के नल में खराबी आ जाए। निगम के एप पर इन सर्विस से जुड़े लोग मिल जाएंगे। अभी तक 42 सर्विस प्रोवाइडर निगम की टीम के संपर्क में हैं। फिलहाल ये 15 सुविधाएं इस इस एप के जरिए मिलेंगी।
1. इलेक्ट्रीशियन
2. प्लम्बर
3. ब्यूटी पार्लर
4. मेंहदी
5 नर्स
6. कुक - खाना बनाने वाला
7. साइकिल रिपेयरिंग
8. ड्राईवर
9. कपड़े सिलाई वाले
10. सेलून
11. कम्प्यूटर ऑपरेटर
12. सिक्यूरिटी गॉर्ड
13. ताला-चाबी रिपेयरिंग
14. फोटोग्राफी
15. धोबी