Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 बालोद के मरकाटोला घाट में हादसा, ट्रक के नीचे दबे मिले शव 
बालोद/दल्ली राजहरा। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गेहूं से भरे ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार 6 लड़कों की मौत हो गई, 7 गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। हादसा शुक्रवार को जगदलपुर नेशनल हाइवे पर मरकाटोला घाट के पास हुआ। घटना पर सीएम साय ने दुख जताया है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक के नीचे दबे लोगों की जान गई है, जबकि टक्कर लगने से दूर जा गिरे लड़के घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

घटना पुरूर थाना क्षेत्र की है। सभी मृतक कवर्धा के रहने वाले हैं। पिकअप में साउंड सिस्टम का सेटअप बंधा हुआ था। सभी लड़के जगदलपुर जा रहे थे। गाड़ी खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े थे, तभी हादसा हो गया। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है। पिकअप में 13 युवक सवार थे। उनमें से 3 की मौत मौके  पर ही हो गई, वहीं 3 की मौत अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हो गई। वहीं चार अन्य घायल हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना जबरदस्त था कि गेहूं की बोरियों से भरा ट्रक न सिर्फ पलट गया, बल्कि गेंहू के बोरे सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। घायलों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मृतकों के नाम 
मृतकों में कोमल साहू (20 वर्ष) ग्राम सिलहाटी (कवर्धा), अनीश पात्रे (22 वर्ष) ग्राम मानिकपुर (कवर्धा), राजा सावरा (27 वर्ष) कवर्धा, सुंदर लाल साहू (29 वर्ष) कवर्धा, कृष्णा चौहान (18 वर्ष) डोंगरगढ़ व दीपक कुम्हार (17 वर्ष) मुंगेली शामिल है। 

साउंड सिस्टम लेकर जगदलपुर जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक, पिकअप में धुमाल बाजा और डीजे साउंड सिस्टम का सेटअप बंधा हुआ था। 13 लड़के सवार थे। शुक्रवार सुबह रायपुर में गणेश विसर्जन के बाद सभी जगदलपुर जा रहे थे। तभी मरकाटोला घाट के पास उनकी गाड़ी खराब हो गई।

ट्रक के नीचे दबे मिले लड़के
बारिश से बचने के लिए सभी पिकअप के अंदर बैठे हुए थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। कुछ लड़के दूर जा गिरे, कुछ ट्रक के नीचे दबे मिले। पिकअप के परखच्चे उड़ गए।

बारिश से सड़क पर फिसलन की आशंका
शुरुआती जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन थी। इसी वजह से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मरकाटोला घाट में यातायात प्रभावित
हादसे के बाद मरकाटोला घाट में यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली और मृतकों व घायलों से जुड़ी जानकारी जुटाई। गुरुर एसडीओपी माया शर्मा ने हादसे में 6 मौतों की पुष्टि की है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

कवर्धा के रहने वाले थे मृतक
धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने दैनिक भास्कर को बताया कि कवर्धा की श्री कृष्ण धुमाल पार्टी के युवक जगदलपुर में गणेश विसर्जन के दौरान बाजा बजाने जा रहे थे। गाड़ी में 13 लड़के सवार थे। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। बाकी 7 युवकों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख
इस घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। साय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

tranding
tranding
tranding