Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

चंडीगढ़। हरियाणा में शहरी निकाय चुनावों में 3504 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा। आठ बजे मतगणना शुरू हो गई है। अलग-अलग स्थानों से परिणाम भी आने लगे हैं। पढ़ें- कौन-कहां से जीता। महेंद्रगढ़ से नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी 4600 वोटों से विजय।

सोनीपत में खिला कमल
सोनीपत के गोहाना नगर परिषद में बीजेपी प्रत्याशी रजनी विरमानी ने जीत दर्ज की है। गन्नौर और कुंडली नगर पालिका में भी कमल खिला है। हांसी नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी मीनू सेठी को 5505 वोटों से निर्दलीय उम्मीदवार प्रवीण एलाबादी ने हराया है। उधर, राजौंद नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी बबीता रानी 1112 मतों से विजयी हुईं।

सिरसा के रानियां में मनोज सचदेवा तो ऐलनाबाद में राम सिंह सोलंकी और डबवाली में टेक चंद बने चेयरमैन। महेंद्रगढ़ नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी बने विजेता। चरखी दादरी नगर परिषद चुनाव में जजपा-बीजेपी प्रत्याशी बक्शी राम सैनी 8045 वोट से जीते। नांगल चौधरी से भाजपा प्रत्याशी प्रिया सैनी 134 वोटों से जीती।

आप का खुला खाता, झज्जर में भाजपा का चेयरमैन
आम आदमी पार्टी का हरियाणा में खाता खुल गया है। इस्माइलाबाद नगर पालिका में आम आदमी पार्टी की निशा गर्ग चेयरपर्सन बनीं हैं। भारतीय जनता पार्टी ने झज्जर नगर परिषद में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में बड़ी जीत दर्ज की है। झज्जर में भाजपा के जिले सिंह सैनी 6124 वोटों से जीतकर चेयरमैन बने हैं। उधर, उचाना में विकास काला चेयरमैन बने हैं। काला पहले पार्षद रहे हैं। किसान संगठनों से जुड़े हैं। असंध में निर्दलीय सतीश कटारिया चेयरमैन बने हैं। महेंद्रगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी 4398 वोटों से विजयी।

सोहना नगर परिषद
सोहना नगर परिषद के चेयरपर्सन पद पर भाजपा उम्मीदवार अंजू देवी को बढ़त मिली है। मतगणना के पहले राउंड में अंजू देवी को कुल मत में से 673 मत मिले। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ललिता को 458 और निर्दलीय प्रीति बागड़ी को 479 मत मिले। दूसरे राउंड की मतगणना में अंजू को 555, ललिता को 820 और प्रीति बागड़ी को 142 मिले। तीसरे राउंड की गणना में भाजपा की अंजू देवी को 1077 और आप की ललिता को 564 मत मिले। चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा की अंजू देवी को 1017, आम आदमी पार्टी की ललिता को 569 और निर्दलीय प्रीति बागड़ी को 435 मत मिले हैं। मतों की गणना कुल 15 राउंड में होनी है। अभी तक चार राउंड की गणना पूरी हो चुकी है।

रानियां में इनेलो समर्थित मनोज सचदेवा बने चेयरमैन
महेंद्रगढ़ से नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेश सैनी 4600 वोटों से विजय, नूंह नगर परिषद में जजपा नेता संजय मनोचा ने गठबंधन उम्मीदवार के तौर पर चेयरमैन का चुनाव जीताॆ. नांगल चौधरी में प्रिया सैनी भाजपा उम्मीदवार की जीत, डबवाली से इनेलो उम्मीदवार टेकचंद छाबड़ा जीते। राम सिंह सोलंकी कांग्रेस समर्थित ऐलनाबाद से चेयरमैन जीते।

शाहाबाद में पूर्व मंत्री के बेटे हारे
शाहाबाद नगर पालिका के वार्ड नंबर-9 से भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण बेदी के सुपुत्र गौरव बेदी को हार का सामना करना पड़ा। शाहाबाद से जजपा विधायक रामकरण काला के समर्थित उम्मीदवार जसवीर सैनी ने जीत दर्ज की है।

निसिंग सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रोमी सिंगला ने जीत दर्ज की है, उन्हें 4473 मत मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी निर्दलीय जनक राज को 2173 मत मिले हैं। यहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मेघराज को 762 वोट ही मिले।