Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही लोग बेसब्री शुक्रवार और रिलीज होने वाली फिल्मों का इंतजार करते हैं। बीते दिनों बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग फिल्में लगतार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। 

इसी क्रम में अब इस शुक्रवार कई और नई फिल्में रिलीज हो गई है। जुग जुग जियो से लेकर शेरदिल तक बाॉक्स ऑफिस पर अब दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। इसी बीच अब इन सभी फिल्मों के बीते दिन हुई कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। हालांकि, वरुण धवन की फिल्म कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 को पीछे नहीं छोड़ पाई है। तो आइए जानते हैं इस शुक्रवार कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का रिपोर्ट कार्ड-

जुग जुग जियो
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। फिल्म का विषय अलग होने के चलते शनिवार और रविवार को इसका कलेक्शन पारिवारिक दर्शकों के सिनेमाघरों में आने से बढ़ने की पूरी उम्मीद है। वरुण धवन के करियर में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ‘कलंक’ की रही है, हालांकि अपने बजट के चलते ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने पहले दिन  करीब 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

शेरदिल: द पीलीभीत सागा
इसी शुक्रवार को हुई रिलीज पंकत्र त्रिपाठी की फिल्म 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' को बहुत ज्यादा दर्शक नसीब नहीं हुए हैं। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि फिल्म आगे अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी या नहीं। फिलहाल अपने दिन हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन करीब 1 करोड़ का कलेक्शन किया है।

भूल भुलैया 2
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार 5 हफ्तों से शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पांचवें हफ्ते में इस फिल्म ने 8.18 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं, पांच हफ्तों के बाद अब फिल्म ने कुछ 184.32 करोड़ का कारोबार किया है।