Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। महाराष्ट्र का सियासी घमासान निर्णायक मोड़ की तरफ बढ़ रहा है। एक तरफ भाजपा ने यहां सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है तो दूसरी तरफ शिंदे गुट के विधायक भी गुवाहाटी के होटल से निकल चुके हैं। 

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने मंगलवार शाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात भी की थी। वहीं कहा जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट मामले में शिवसेना सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है। 

महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। कल विधानसभा में  बहुमत साबित करना होगा। एक तरफ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल को चिट्टी लिखी है तो दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे व शिवसेना के बागी विधायक भी गुवाहाटी के होटल से निकल चुके हैं। 

फ्लोर टेस्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी शिवसेना
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि फ्लोर टेस्ट कानून के मुताबिक नहीं है और खुलेआम संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शिवसेना इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

कल मुंबई लौटेंगे शिंदे
एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी में पत्रकारों से कहा कि वह अपने गुट के सभी विधायकों के साथ मुंबई पहुंचेंगे। उनके अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा कि हम आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कल मुंबई लौटेंगे।

राज्यपाल ने बुलाया विशेष सत्र 
सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान फ्लोर टेस्ट भी कराया जाएगा, जिसमें उद्धव ठाकरे को बहुमत साबित करना होगा। इस बीच एकनाथ शिंदे गुट के सभी विधायक कल सुबह मुंबई पहुंच रहे हैं। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। 

शिंदे गुट ने कामाख्या मंदिर में की पूजा
एकनाथ शिंदे बागी विधायकों के साथ असम के कामाख्या मंदिर पहुंचे हैं। अटकले हैं कि वह अन्य विधायकों के साथ आज दोपहर गुवाहाटी से मुंबई के लिए रवाना हो सकते हैं। 

tranding
tranding
tranding