Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। साउथ के स्टार कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म कमाई के भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। रिलीज के चार हफ्ते बाद भी फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। एक ही हफ्ते में फिल्म ने 135 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। वहीं, अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर लाने का फैसला लिया है। 

कमल हासन की फिल्म विक्रम को रिलीज हुए लगभग एक महीना हो गया है और अब इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने सोशल मीडिया पेज पर फिल्म का एक टीजर जारी कर दी है। इसमें कमल हासन बंदूक से भरे कमरे में जाते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद वह कहते हैं, हमको जो फिल्म पसंद है वो बार-बार देखना का दिल करता है। इसके बाद वह गोली से दरवाजा तोड़ते है, जिसके पीछे डिज्नी हॉटस्टार लिखा आता है।

इस वीडियो के साथ ही कैप्शन लिखा है, 'आपकी वॉच लिस्ट में सुपरहिट एडिशन जुड़ने वाला है। विक्रम 8 जुलाई से हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम करेगी।' अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, तो अब घर बैठे देख पाएंगे।

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म से कमल हासन ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। अब तक विक्रम ने अकेले भारत में ही 273.6 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जल्द ही विक्रम भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।