Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 ओडिशा कांग्रेस और गुजरात एनसीपी के एक-एक विधायक मुर्मू को दिया वोट, शिवपाल समेत 2 सपा विधायक बागी

0 पीएम मोदी, अमित शाह, सोनिया गांधी समेत कई सांसदों व केंद्रीय मंत्रियों ने डाले वोट

नई दिल्ली। 16वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटिंग शाम 5 बजे खत्म हो गई। पीएम नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई सांसद और केंद्रीय मंत्री वोट डाला। कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विधायकों ने भी मतदान किया। इस बीच देश के कई राज्यों से क्रॉस वोटिंग की खबरें भी सामने आई। गुजरात में एनसीपी के विधायक कांधल जडेजा, यूपी में सपा विधायक शिवपाल यादव और शहजिल इस्लाम और ओडिशा में कांग्रेस विधायक मुकीम ने क्रॉस वोटिंग की है। सभी ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। वहीं दिल्ली के दो विधायक भी वोट नहीं डाल पाए। साथ ही यूपी में समाजवादी पार्टी में शिवपाल यादव समेत दो विधायक भी बागी तेवर दिखाकर एनडीए उम्मीदवार को वोट दिया। 

क्रॉस वोटिंग के डर से भाजपा ने विधायकों को होटल में रखा
बंगाल में भाजपा ने क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए पहले विधायकों को कोलकाता में एक होटल में रखा। फिर इसके बाद सभी विधायक एक साथ बस से विधानसभा लाए गए। इधर, आसनसोल से टीएमसी विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने दावा किया कि उनके पास एक धमकी भरा फोन आया था, जिसमें द्रौपदी मुर्मू को समर्थन नहीं देने पर ईडी-सीबीआई की छापेमारी की बात कही गई है।

21 जुलाई को होगी मतगणना, 25 को शपथ ग्रहण
राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के बीच मुकाबला है। वोटों का गणित देखे तो द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की मानी जा रही है। अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनती हैं तो वह आदिवासी समुदाय की देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली शख्सियत होंगी। मतदान के बाद सभी राज्यों से मत पेटियां दिल्ली लाई जाएंगी और 21 जुलाई को वोटों की गिनती के बाद देश के नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा।

tranding
tranding
tranding