Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पदभार छोड़ने से पहले रविवार को राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से किये गये ट्वीट में लिखा गया “ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के राष्ट्रपति पद छोड़ने से पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी को नमन किया । अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने लोगों से महात्मा गांधी की शिक्षाओं और आदर्शों का अनुगमन करने और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। 

श्री कोविंद आज शाम राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे। इस संबोधन का ऑल इंडिया रेडियो( एआईआर) के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनेलों पर बारी-बारी से पहले हिंदी और फिर अंग्रेज़ी में प्रसारित किया जायेगा।