
0 कहा- गांधी के समय पॉलिटिक्स विकास के लिए होती थी, अब इसका मकसद सिर्फ सत्ता हो गया है
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि मुझे कई बार लगता है कि मैं राजनीति छोड़ दूं। महात्मा गांधी के समय की राजनीति और आज की राजनीति मैं बहुत बदलाव हुआ है। बापू के समय में राजनीति देश, समाज, विकास के लिए होती थी, लेकिन अब राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए होती है। केंद्रीय मंत्री ने यह बयान महाराष्ट्र के नागपुर एक कार्यक्रम के दौरान कही है।
राजनीति का मतलब समझने की जरूरत है
कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने कहा कि हमें समझना होगा कि राजनीति का क्या मतलब है। क्या यह समाज, देश के कल्याण के लिए है या सरकार में रहने के लिए है। राजनीति गांधी के युग से ही सामाजिक आंदोलन का हिस्सा रही है। उस समय राजनीति का इस्तेमाल देश के विकास के लिए होता था। वहीं अगर हम देश में आज की राजनीति के स्तर को देखें तो चिंता होती है। आज हम राजनीति में जो देख रहे हैं वह पूरी तरह से सत्ता में आने के बारे में है। मेरा मानना है कि राजनीति सामाजिक-आर्थिक सुधार का एक सच्चा साधन है। इसलिए नेताओं को समाज में शिक्षा, कला आदि के विकास के लिए काम करना चाहिए।