Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, कहा - यह भी भाजपा ही है

रायपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पूरे देश में सत्याग्रह प्रदर्शन कर रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का सत्याग्रह प्रदर्शन रायपुर के गांधी मैदान पर जारी है। वहीं युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ईडी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ईडी दफ्तर पर भाजपा कार्यालय का बोर्ड लगा दिया। 

महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठे कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ईडी की कार्यवाही का विरोध कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। विधानसभा में प्रश्नकाल खत्म होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी यहां आकर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सत्याग्रह तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी दफ्तर से बाहर नहीं चली जातीं।

वहीं दूसरी ओर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय-ईडी के पुजारी पार्क स्थित कार्यालय के बोर्ड के पास भाजपा कार्यालय का बोर्ड लगा दिया। ईडी दफ्तर पर चढ़ गए प्रदर्शनकारियों ने वहां एजेंसी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक केंद्रीय एजेंसी जिस तरह भाजपा के लिए काम कर रही है तो उसका कार्यालय भी भाजपा का ही कार्यालय है।

बता दें कि नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की राष्ट्रीय सोनिया गांधी को ईडी ने दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाया है। कांग्रेस पार्टी देश भर में इसका विरोध कर रही है। मंगलवार को युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता रायपुर के पुजारी पार्क स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्र सरकार पर ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने अपने साथ लाए स्टीकर वहां की दीवारों पर चिपकाने शुरू कर दिए। इनपर भाजपा कार्यालय लिखा हुआ था। प्रवर्तन निदेशालय के मुख्य बाेर्ड के नीचे भाजपा कार्यालय लिखा बोर्ड भी लगा दिया। काफी देर तक नारेबाजी के बाद प्रदर्शनकारी ईडी कार्यालय के बाहर से हटे। युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ने बताया, देश भर में युवा कांग्रेस केंद्रीय जांच एजेंसियों के दफ्तर के बाहर ऐसे प्रदर्शन कर रही है।

गुरुवार को भी कांग्रेस ने घेरा था ईडी दफ्तर
पिछले गुरुवार को भी सोनिया गांधी को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। उस दिन कांग्रेस के हजारो नेता-कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से ही रायपुर के पुजारी पार्क स्थित ईडी दफ्तर के सामने पहुंच गए। बरसात की स्थिति को देखते हुए पार्टी ने यहां वॉटरप्रूफ पंडाल लगवाया था। प्रदेश के दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं वहां पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

युवा कांग्रेस के प्रदर्शनकारी ED दफ्तर तक चढ़ गए और नारेबाजी की। - Dainik Bhaskar

युवा कांग्रेस के लोगों ने ED दफ्तर के बाहर इस तरह का बोर्ड लगा दिया।