Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। शिवसेना प्रमुख को एक और तगड़ा झटका देते हुए एकनाथ शिंदे ने बड़ी सेंध की है। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि उद्धव ठाकरे के भतीजे निहार ठाकरे ने शिंदे के साथ मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया। बता दें कि निहार ठाकरे परिवार से आते हैं और शिवसेना के उत्तराधिकारी भी हैं।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए एकनाथ शिंदे की बगावत रोज नए संकट खड़े कर रहा है। पहले एकनाथ शिंदे ने 40 शिवसेना विधायकों को अपने पाले में किया और उद्धव ठाकरे से सीएम पद छीन कर ले गए। अब ठाकरे परिवार में ही रार सामने आई है। जानकारी के अनुसार, उद्धव ठाकरे के भतीजे निहार ठाकरे ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया।

शिंदे का राजनीति में उतरने का प्रस्ताव
मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि एकनाथ शिंदे ने निहार से मुलाकात के दौरान कहा कि उन्हें भी राजनीति में उतरना चाहिए। इस पर निहार ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही राजनीति में उतरने की बात कही। 

आदित्य के शिंदे सरकार को लेकर दावा
बता दें कि एक तरफ एकनाथ शिंदे उद्धव ठाकरे की शिवसेना को लगातार झटके दे रहे हैं। दूसरी ओर उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे एकनाथ शिंदे पर लगातार हमला बोल रहे हैं। अपनी निष्ठा यात्रा के दौरान आदित्य ठाकरे दावा कर चुके हैं कि एकनाथ शिंदे की सरकार ज्यादा देर नहीं चलेगी। जल्द ही महाराष्ट्र की जनता को मध्यावति चुनाव देखने होंगे।