Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

रायपुर। जांजगीर के कलेक्टर रह चुके आईएएस जनक प्रसाद पाठक पर रेप के आरोप लगे थे। शुक्रवार को जारी एक नए आदेश में जनक प्रसाद का विभागीय ओहदा बढ़ा दिया गया है। अब नए आदेश के मुताबिक जनक को राजस्व एवं आपदा विभाग का विशेष सचिव बना दिया गया है। पहले से ही जनक जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव हैं। जनक के अलावा आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मुद्रण और लेखन सामग्री विभाग का जिम्मा सौंपा है। रमेश समाज कल्याण विभाग के संचालक हैं।

एक साल पहले राज्य सरकार ने 2007 बैच के आईएएस जनक प्रसाद पाठक को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया था।

जांजगीर-चांपा जिले की एक महिला ने जून 2020 में पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर से मिलकर लिखित में शिकायत दी थी। महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति सरकारी कर्मचारी है। कलेक्टर रहते हुए जनक प्रसाद पाठक ने अपने ऑफिस में ही महिला से बलात्कार किया था। ऐसा आरोप महिला ने लगाया था।

मामले में FIR भी दर्ज, हुई इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया था। पाठक ने निलंबन को केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) में चुनौती दी। वहां से उन्हें राहत मिली। बहाली का आदेश जारी हो गया था। हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत भी दे दी थी। तब कोर्ट ने कहा था - कि अफसर पर एफआईआर पढ़ने के बाद यह स्पष्ट होता है कि एफआईआर देर से कराई गई, इससे मामला कमज़ोर हो रहा है। मामले की कहानी में विश्वसनीय प्रतीत नहीं हो रही है।

जनक प्रसाद पाठक। - Dainik Bhaskar