Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिन के दौरे पर झारखंड रवाना से पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन 2024 के परिवर्तन का संकेत है। उन्होंने कहा कि यह बताता है कि एनडीए गठबंधन के घटक दलों का भरोसा भाजपा से टूट रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बिहार का तो हर व्यक्ति राजनीतिज्ञ होता है। राजनीति वहां की आबोहवा में है। नितीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री बन रहे हैं। उनको बधाई। तेजस्वी जी और महागठबंधन के घटक दलों को भी बधाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए में पहले उसका सबसे मजबूत साथी अकाली दल छूटा। फिर महाराष्ट्र में शिवसेना उनसे छूटा। अब जेडीयू ने भी एनडीए से किनारा कर लिया है। अब एनडीए के प्रति जो अविश्वास है वह बढ़ा है। उनके ही गठबंधन के जो साथी हैं, एक-एक कर साथ छोड़कर जा रहे हैं। यह संकेत 2024 के परिवर्तन के लिए दे रहा है।  

भाजपा में अंतर्कलह को दबाने हो रहे बदलाव
छत्तीसगढ़ भाजपा में बदलाव को लेकर एक सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा में जो अंतरकलह है उसे दबाने के लिए इस तरह के बदलाव हो रहे हैं। अभी बहुत सारे परिवर्तन देखने को मिलेंगे। यह गुटबाजी और उभरकर सामने आएगी। अभी भाजपा बहुत से एक्सपेरिमेंट करेगी।