Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 खालिस्तानी नेता पन्नू ने ऐसा करने वालों को इनाम देने की घोषणा की थी

सैन फ्रांसिस्को। भारत के स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद लिखा गया है। शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई, इसके बाद से दूतावास की दीवारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह स्लोगन किसने लिखे हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।

केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। वहीं खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह ने इसका विरोध करते हुए लोगों से खालिस्तानी झंडा फहराने की अपील की है।

बुधवार को प्रतिबंधित खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक भड़काऊ वीडियो जारी किया था। उसने 15 अगस्त को मेलबर्न, लंदन, मिलान, सैन फ्रांसिस्को, वैंकूवर और टोरंटो में भारतीय दूतावासों में खालिस्तान-ब्लॉक तिरंगा लगाने की घोषणा की थी। समूह ने ऐसा करने वालों को नकद इनाम देने की घोषणा भी की थी।

SFJ का चेहरा है गुरपतवंत सिंह पन्नू
गुरपतवंत सिंह पन्नू सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का मुख्य चेहरा है। यह एक खालिस्तान समर्थक समूह है, जो अलगाववादी अभियान चला रहा है। अमेरिका में बने समूह की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। इसका मूल एजेंडा पंजाब में अलग से खालिस्तान बनाने का है। गुरपतवंत अमेरिका से वकालत और पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ले चुका है।

गणतंत्र दिवस हिंसा में भी आया था नाम
जनवरी 2021 में गणतंत्र दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली में किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया था। इस दौरान जमकर हिंसा भी हुई थी। इस हिंसा में भी SFJ का नाम सामने आया था।