Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 मोदी ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 समेत 13 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ
0 पीएम मोदी-सीएम विजय मेट्रो में साथ बैठे
0 टीवीके की जीत के बाद पीएम मोदी पहला तमिलनाडु दौरा
चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में रेलवे, बंदरगाह, राजमार्ग, पेट्रोलियम और वैज्ञानिक अनुसंधान सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 13,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 प्रोजेक्ट के 14.6 किमी लंबे पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन भी किया। इसके बाद पीएम ने खुद ट्रेन में यात्रा की, इस दौरान तमिलनाडु के सीएम विजय भी उनके साथ मौजूद थे।
इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मंदिरों से लेकर मेट्रो तक तमिलनाडु में नए भारत की झलक दिखती है। भारत अपनी सांस्कृतिक ताकत से प्रेरणा लेता है, वैज्ञानिक प्रगति के जरिए आगे बढ़ता है। 
इसके बाद वे जयगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यायल के गोल्डन जुबली इवेंट में भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि भारत का भविष्य बहुत शानदार होगा। मुझे पूरा भरोसा है।इसके बाद उन्होंने बच्चों से वी विल डू इट का नारा लगवाया।
बता दें कि 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद यह पीएम मोदी का पहला चेन्नई दौरा है। 2026 में टीवीके ने जीत हासिल की और एक्टर विजय सीएम बने। कांग्रेस उनकी सहयोगी पार्टी है।

भारत का भविष्य बहुत शानदार होगा, मुझे आप पर पूरा भरोसा है
पीएम मोदी बोले- आज आपके बीच आकर, आपके सपनों को महसूस करके मेरा विश्वास और मजबूत हुआ है। मैं कह सकता हूं भारत का भविष्य बहुत शानदार होगा। और उस भविष्य के सबसे बड़े हीरो आप हैं। मुझे आपके टैलेंट, कॉन्फिडेंस, योग्यता पर भरोसा है। इसलिए आज मैं आप सभी के साथ कुछ बड़े संकल्प दोहराना चाहता हूं। अब जो मैं कहूंगा उसके बाद आपको बोलना है, वी विल डू इट… डेवलप तमिलनाडु, डेवलप इंडिया…वी विल डू इट...।

 मुझे यकीन देश खेल की दुनिया में भी नई ऊंचाई पर जाएगा
आज नई एजुकेशन पॉलिसी से देश में एजुकेशन क्वालिटी इंप्रूव हो रही है। ग्लोबल पहचान बढ़ रही है। आज 52 हो गई है। इन आंकड़ों का मतलब बहुत सीधा है। ज्यादा संस्थान, तो आपके लिए ज्यादा अवसर। पीएम ने कहा कि हर युवा के अपने अलग अलग सपने होते हैं, अपनी प्रतिभा होती है। आपमें से कई साथी ऐसे होंगे जो खेल में कॅरियर बनाना चाहते होंगे। देश इसलिए एन्श्योर कर रहा है कि स्पोर्ट्स केवल मनोरंजन न बने। आपको बेहतर सुविधाएं मिले, इसके लिए लगातार काम हुआ है, इसलिए इंटरनेशनल स्पोर्ट्स की दुनिया में भारत का कद भी बढ़ रहा है। भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। हम 2036 ओलिंपिक की मेजबानी का सपना लेकर बढ़ रहे हैं। इसलिए भारत के युवाओं के पास अब प्लेटफॉम भी है, पोटेंशियल भी है और सपोर्ट भी है। मुझे विश्वास है आपकी जनरेशन भारत को स्पोर्ट्स की दुनिया में भी बहुत ऊंचाई पर लेकर जाएगी।

जहां जाएं वहां तमिल संस्कृति का प्रचार करें
मोदी ने कहा- फ्रेंड्स, इसलिए मैं आपसे भारत की खोज करने के लिए कहता हूं। जहां भी जाएं वहां अपने दोस्तों से तमिल संस्कृति और कविताओं का प्रचार करें।  आज देश में एजुकेशन में पूरा लैंडस्कैप बदल रहा है। आज देश में 1300 से ज्यादा विश्वविद्यालय हैं। कॉलेज भी बढ़कर 52 हजार हो चुकी है। पिछले कुछ साल में देश को कई आईआईटी, आईआईएम और एम्स मिले हैं।

ड्रीम बिग, थिंक डिफरेंटली एंड बी फियरलेस
बच्चों को भविष्य के लिए तैयार होने के लिए पीएम ने कहा- ड्रीम बिग, थिंक डिफरेंटली एंड बी फियरलेस, यानी बड़े सपने देखो, अलग सोचो और निडर रहो। मोदी बोले- नब्बे की दशक की शुरुआत में मैं कन्याकुमारी से कश्मीर की एकता यात्रा का हिस्सा बना था। गिरिजा अम्मा से तब से मेरा परिचय आज तक बना हुआ है। मेरी यात्राओं ने मुझे देश को समझने का मौका दिया। तमिल भाषा और संस्कृति के लिए जो प्रेम है, वह भी इसी अनुभवों से मिला।

जो हम सीखते हैं, उसे जीवन में अपनाना भी चाहिए
पीएम ने बच्चों से कहा- आज इस अवसर पर मैं महान संत तिरुवल्लुवर को याद करता हूं। हाल ही में मुझे रूसी प्रेसिडेंट को यहां का महान साहित्य का रशियन भाषा में अनुवाद उपहार में देने का मौका मिला। तिरुकोणम एक अद्भुत मार्गदर्शक हैं, जो जीवनभर कुछ न कुछ सीखते रहना चाहते थे। वो हमें सिखाते हैं कि जो हम सीखते हैं उसे अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है।

गिरिजा अम्मा ने हर बच्चे से एक रुपया बचाने आइडिया दिया
पीएम मोदी ने कहा- एक संस्थान कैसे शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रभक्त नागरिकों का निर्माण करता है यह इसका उदाहरण है। मैंने मन की बात में इसकी चर्चा भी थी। कैसे गिरिजा अम्मा ने आइडिया दिया कि हर बच्चा एक रूपए बचाए और देश के सैनिकों को समर्पित करे। जब हजारों बच्चे जुटे तो 40 लाख रुपए कुछ ही समय में जुटा लिए। ये एक अद्भुत उदाहरण था। छोटा सा प्रयास भी, बहुत बड़ा असर करता है। आपदा के समय जरूरतमंदों की मदद करना हो, स्वच्छता से जुड़ा प्रयास हो ये संस्कार भी हिंदू विद्यालय परिवार की विरासत है।

सीमित संसाधनों के बीच दृढ़ इच्छाशक्ति ने आगे बढ़ने की प्रेरणा दी
मोदी बोले- विश्व हिंदू विद्या केंद्र आज अपनी गोल्डन जुबली मना रहा है। यह माइल स्टोन जितना बड़ा है। इसकी यात्रा भी उतनी ही प्रेरणादायक है। एक छोटे से विद्यालय के रूप में इसकी शुरूआत हुई थी, तब यहां केवल 7 बच्चे थे। संसाधन सीमित थे। लेकिन एक चीज थी दृढ़ इच्छाशक्ति, इसलिए यह संस्थान हर कदम आगे बढ़ता रहा। पीएम ने कहा- समय के साथ एक छोटा सा प्रयास आज इतना बड़ा बन गया। मैं इस अवसर पर जयगोपाल गरोडिया के योगदान को याद करता हूं।विद्यालय के भवन को बनाने में उन्होंने योगदान दिया।

युवाओं के पास दुनिया का भविष्य तय करने की क्षमता है
मोदी ने कहा- आज का युवा विकसित भारत के विजन की ताकत बनना चाहता है। इसके लिए जो नया आइडिया, सॉल्यूशन चाहिए। उनसे भारत ही नहीं विश्व का भविष्य भी तय होगा। आज दुनिया समाधानों की तरफ देख रही है और आपमें वह प्रतिभा है जो इन समाधानों को बना सकती है। पीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं हर युवा अपने भविष्य को उसी बड़े कैनवास पर देखें क्योंकि यह आपका समय है। आपका मौका है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह सपना पूरा होकर रहेगा- टुगेदर वी विल डू इट।

tranding
tranding
tranding