Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 गलत तथ्य दिखाने का आरोप

मुंबई। अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी के निशाने पर हैं। स्वामी ने अक्षय को लीगल को नोटिस भेजा है। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। स्वामी ने कहा कि 'मुंबई के सिनेमा या फिर (सिन-ए-मावालों) को गलत तरीके से चीजें दिखाने की आदत है। इसीलिए मैंने अपने वकील सत्य सभरवाल के जरिए इनको इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की जानकारी के अक्षय कुमार (भाटिया) और 8 लोगों को नोटिस भेजा है।' दरअसल, स्वामी का आरोप है कि अक्षय की फिल्म में राम सेतु को लेकर गलत तथ्य दिखाए जा रहे हैं।

पिछले महीने केस दर्ज कराने की बात कही थी
इससे पहले पिछले महीने उन्होंने दो ट्वीट करके फिल्म के मेकर्स और अक्षय कुमार पर केस करने की बात कही थी। स्वामी ने कहा है कि अगर अक्षय कुमार विदेशी नागरिक हैं तो हम उनकी गिरफ्तारी और उन्हें देश से बेदखल करने के लिए कह सकते हैं। भाजपा नेता स्वामी ने दूसरे ट्वीट में लिखा था, 'मैं अक्षय कुमार और उनकी कर्मा मीडिया के खिलाफ केस दर्ज करवाने वाला हूं। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म राम सेतु को गलत तरीके से पेश किया है। उनकी इस फिल्म से राम सेतु की छवि को नुकसान पहुंचा है। मेरे वकील सत्य सभरवाल केस का ड्राफ्ट फाइनल कर चुके हैं।'

राम सेतु पोस्टर को लेकर भी ट्रोल हुए थे अक्षय
राम सेतु का हाल ही में एक पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे देख सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को खूब ट्रोल किया गया था। इस पोस्टर में अक्षय गुफा नुमा एक जगह पर खड़े हैं और अपने हाथ में मशाल लिए कुछ देखने की कोशिश कर रहे हैं। उनके साथ खड़ी जैकलीन के हाथ में भी टॉर्च थी। यूजर्स ने एक साथ टॉर्च और मशाल देखकर दोनों कलाकारों को खूब ट्रोल किया था।

आर्कियोलॉजिस्ट का रोल कर रहे हैं अक्षय
राम सेतु में अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्ट का रोल प्ले कर रहे हैं, जो भारत और श्रीलंका के बीच बने राम सेतु की सच्चाई पता लगाने पर काम कर रहा है। फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा उत्तर प्रदेश में अयोध्या और कई अलग-अलग लोकेशंस पर की गई है। फिल्म की शूटिंग मुंबई से शुरू हुई, लेकिन इसका महूर्त शॉट अयोध्या में लिया गया गया था।

24 अक्टूबर को रिलीज होगी राम सेतु
अक्षय के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बन रही है। जिसके प्रोड्यूसर विक्रम मल्होत्रा और अरुणा भाटिया हैं। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। इस साल इनीशियल रिलीज डेट 24 अक्टूबर 2022 है।