
0 प्रदेश संगठन महामंत्री ने भाजपा का झंडा बांधकर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह
0 महिलाएं करेंगी आरती, फूल बरसाएंगे कार्यकर्ता
रायपुर। राजधानी में 9 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रोड शो करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। भाजपा ने कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के लिए भाजपा पूरा जोर लगा रही है। विधायक व पूर्व मंत्री प्रशासनिक अफसरों के साथ सड़क पर निकल पड़े। घड़ी चौक पर सड़क बनने वाले मंच और जेपी नड्डा के काफिले की मूवमेंट को लेकर ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर से चर्चा की। तेलीबांधा थाने से लेकर गौरव पथ, जेल रोड होते हुए एकात्म परिसर तक जेपी नड्डा का रोड शो किया जाना है।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने वीआईपी रोड पर भाजपा का झंडा बांधकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों का जायजा भी लिया।
इस करीब 4 किलोमीटर के रोड पैच को पूरी तरह से भाजपामय बनाने की तैयारी है। बृजमोहन अग्रवाल ने कह कि 9 सिंतबर को भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं। उनका हम सब लोगों से संपर्क और सबंध है क्योंकि वो हमारे प्रभारी रहे हैं। हमारी कोशिश है कि उनका ऐसा स्वागत हो कि वो कहें पहली बार ऐसा स्वागत देख रहा हूं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठके भी लेंगे। वे चुनावी की तैयारियां की समीक्षा करेंगे। मिशन 2023 की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
भाजपा ने कर रखी है तैयारियां
सैकड़ों महिला कार्यकर्ता आरती और तिलक के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने को तैयार हैं। भाजपा कार्यकर्ता अपने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फूल बरसाएंगे। तैयारियों के संबंध में पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर में रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा के सभी
