Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा-सीएम बघेल भाई-बहन की सेवा में लगे हैं, प्रदेश मेें विकास कार्य ठप है

रायपुर। रायपुर दौरे पर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं है। यहां के सीएम भूपेश भाई-बहन की सेवा करने में लगे हुए हैं। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप है। श्री नड्‌डा ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी निशाना साधा और कहा कि भारत जोड़ो से पहले पार्टी जोड़नी चाहिए। 50-50 साल जिन लोगों ने तुम्हारी पार्टी में काम किया वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने साइंस कालेज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई परिवारवाद के खिलाफ है। कांग्रेसी भाई बहन की पार्टी है गई है। कांग्रेस को घर बैठाना जरूरी है। मुझे बड़ा दुखा होता है कि नवा रायपुर का विकास रुका हुआ है। कोई काम ठीक से नहीं हो रहा है। राज्य सरकार ने कर्ज ले रखा है। हर व्यक्ति पर 4 हजार रुपए का कर्ज है। मगर इन्हें कोई चिंता नहीं है। पूरे प्रदेश में रेत माफियाओं का आतंक बढ़ रहा है। कोयल माफिया सक्रिए हैं। हर कोयले के ट्रक में इनका कमीशन है। आयरन ओर में इनका कमीशन है।

छत्तीसगढ़ राज्य पूर्व पीएम अटलबिहारी वाजपेयी की देन
श्री नड्‌डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से मेरी कई पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं। यहां कि पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है। मैं वीर नारायण सिंह, बिरसा मुंडा को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। यह राज्य उनके ही कारण बना। श्री नड्‌डा ने अपने संबोधन में बूढ़ादेव​​​​, बस्तर की दंतेश्वरी माता और बम्लेश्वरी माता को भी याद किया और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का नारा लगाया।

यह निर्णायक युद्ध, 2023 में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपाः डॉ. रमन
सभा में इससे पहले बुके देकर उनका स्वागत किया गया। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह निर्णायक युद्ध है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गदा भेंट करते हुए कहा कि जब जब सेनापति सामने आते हैं तो उनके पास गदा होती है। आज हम को नड्डा जी दिशा-निर्देश देने आए हैं। कहा कि 2023 में चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

 एयरपोर्ट पर नड्डा का भव्य स्वागत, बाइक रैली के साथ तेलीबांधा पहुंचे
एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ की भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्चरी ने प्रदेश का राजकीय गमछा पहनाकर नड्‌डा का स्वागत किया। डॉ रमन सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी नड्‌डा का स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर बने मंच पर जाकर नड्‌डा ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकारा। जेपी नड्‌डा का स्वागत छत्तीसगढ़िया पारंपरिक अंदाज में किया गया। इसके लिए सरगुजा, जशपुर और बस्तर के आदिवासी कलाकारों के दल ने मोहक नृत्य कर स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर ये दल मस्ती में झूमते रहे और पारंपरिक गीतों के साथ थिरकते हुए नड्‌डा का स्वागत किया।

इसके बाद एयरपोर्ट से बाइक रैली के साथ भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा तेलीबांधा पहुंचे और वहां पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को माल्यार्पण किया। एयरपोर्ट से ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ रहे। हाथों में भाजपा का झंडा ले रखा था और नारेबाजी करते हुए नड्‌डा का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं की भीड़ ने नारा लगाया देखो कौन आया शेर आया शेर आया।

4 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं नड्डा
भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि नड्डा चार दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। इस दौरान वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय राष्ट्रीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे। रायपुर के मानस भवन में 10 से 12 सितंबर तक होने वाली समन्वय बैठक के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत, सर कार्यवाहक दत्तात्रेय होसबोले और संघ के अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी पहले ही यहां पहुंच चुके हैं।

कांग्रेस शासित राज्य का यह पहला दौरा
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद नड्डा का कांग्रेस शासित राज्य का यह पहला दौरा है। राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्चरी ने प्रदेश का राजकीय गमछा पहनाकर नड्‌डा का स्वागत किया।

Image

Image

Image

पारंपरिक रूप से एयरपोर्ट के बाहर कलाकर भी उनका स्वागत करने को तैयार हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो कर रहे हैं।

BJP अध्यक्ष ने कहा-कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं,'भारत जोड़ो' से पहले  पार्टी जोड़ें; रमन बोले-यह निर्णायक युद्ध | JP Nadda's program on September  9 in Raipur ...