
0 अभी डी. पुरंदेश्वरी थीं भाजपा प्रदेश प्रभारी
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विभिन्न राज्यों के प्रभारी एवं सह-प्रभारी को नियुक्त किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी बदलाव किया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने ओम माथुर को छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं सह प्रभारी नितिन नबीन को बरकरार रखा गया है। इसके पहले अभी डी. पुरंदेश्वरी छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी थीं। श्री माथुर अब उनका स्थान लेंगे।
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अभी रायपुर के चार दिवसीय दौरे पर हैं। श्री नड्डा शुक्रवार को रायपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने यहां साइंस कालेज मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। ये आदेश जेपी नड्डा के निर्दश पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जारी किया है। दिल्ली से जब शुक्रवार की शाम ये फरमान आया, पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ही साथ रायपुर के प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक कर रहीं थीं। इस बड़ी सर्जरी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
