Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

रायपुर। रायपुर के एक कैफे में नाबालिग से उसके ब्वायफ्रेंड ने फायदा उठाते हुए उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। बताया जाता है कि 14 साल की लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम पर रायपुर उरला इलाके के एक लड़के से हुई। दोनों चैटिंग करते हुए करीब आए। नाबालिग लड़के के झांसे में आकर कैफे मिलने आ गई और लड़के ने रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद नाबालिग ने परिजनों से घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर आजाद चौक पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार युवक की तलाश में जुट गई है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की की दोस्ती कुछ महीने पहले ही इंस्टाग्राम के माध्यम से उरला इलाके में रहने वाले लड़के से हुई थी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी लड़का-लड़की छुप-छुपकर मिलते रहे हैं। इस बार दोनों ने मिलने की जगह समता कॉलोनी स्थित कैफे में तय की।

कैफे का मालिक हनी नाम का युवक आरोपी का दोस्त है। लड़का, लड़की को कैफे में लेकर आया। दोनों ने यहां कुछ देर बातें की। फिर कैफे में अंधेरे का फायदा उठाकर नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी जरूरी काम का बहाना बनाकर निकल गया। उसने हनी से लड़की को उसके घर छोड़ने को कहा। लड़की इस घटना से परेशान व डरी हुई थी। उसने हनी से वीआईपी रोड चलने को कहा।

दोनों राम मंदिर के आगे बने रेस्टोरेंट के बाहर रुके। लड़की ने परिजनों को कॉल किया। वहां से परिजन उसे घर लेकर आए। लड़की ने घर आकर अपने साथ हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। फिर परिजनों ने आजाद चौक थाने में लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस कैफे के मालिक हनी से पूछताछ कर रही है। साथ फरार लड़के की तलाश में जुट गई है।