रायपुर/कोल्लम। एक दिन के आराम के बाद भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह 6:45 बजे कोल्लम से फिर शुरू हो गई है। इस यात्रा में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल है। 12.5 किलोमीटर चलने के बाद यात्रा समुद्र के किनारे नींदकरा में रूकी। दोपहर में काजू श्रमिकों, काजू उद्यमियों, ट्रेड यूनियन और आरएसपी तथा फॉरवर्ड ब्लॉक के नेताओं के साथ बातचीत की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यात्रा में शामिल होने के लिए गुरुवार शाम को रायपुर से केरल के त्रिवेंद्रम के लिए रवाना हो गए थे। वहां से सड़क मार्ग से कोल्लम पहुंचे। तय कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा कोल्लम के पोलायथोड़ु जंक्शन से आगे बढ़ी। विभिन्न पड़ावों से होते हुए करीब 11 बजे यह पदयात्रा शिवम बीच रिसॉर्ट पहुंची।