
मुंबई। बुधवार रात एक अवॉर्ड फंक्शन में सलमान खान और रश्मिका मंदाना नजर आईं। इस दौरान दोनों का एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सलमान, रश्मिका के साथ पुष्पा के 'सामी-सामी' गाने पर डांस कर रहे हैं। दोनों के इस अंदाज को फैंस भी खूब पंसद कर रहे हैं।
आपको बता दें रश्मिका जल्द ही फिल्म 'गुड बाय' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। ये फिल्म इसी साल 7 अक्टूबर को रिलीज होगी।