Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 अपने हाथों से परोसा खाना; गिफ्ट पाकर बच्चियां हुईं खुश

भिलाई/रायपुर। महानवमी का पर्व आज देशभर के साथ ही प्रदेश में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्रि में कन्या भोज का भी विशेष महत्व है। यही वजह है सीएम भूपेश बघेल ने भी कन्या भोज करवाया है। सीएम की तरफ से भिलाई-3 स्थित उनके निवास में इसका आयोजन किया गया था।

मुख्यमंत्री ने महानवमी में मंत्रोच्चार के साथ पहले कन्याओ की पूजा की। उसके बाद कन्याओं को लाल चुनरी ओढ़ाकर उनकी आरती की। इसके बाद उन्हें भोज करवया। इस दौरान सीएम ने बच्चों को खुद खाना परोसा। इसके अलावा सीएम ने कन्याओं को गिफ्ट भी दिया। इस कन्याभोज में मुख्यमंत्री की पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। सीएम ने इस आयोजन की तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं। वहीं बच्चियों को जब उपहार मिला तो वे भी काफी खुश हुईं।

महानवमी में सिद्धिदात्री की पूजा
महानवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है और ऐसा माना जाता है कि जो भी भक्त पूरे श्रद्धा भाव से देवी दुर्गा के इस रूप की उपासना करता है, वह सारी सिद्धियों को प्राप्त करते हैं। हिंदू धर्म में मां सिद्धिदात्री को भय और रोग से मुक्त करने वाली देवी के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि मां सिद्धिदात्री की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है, उसके सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं। इसके अलावा नवरात्र के 9 दिन माता के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है।

मुख्यमंत्री निवास में कन्याभोज का आयोजन किया गया

मुख्यमंत्री निवास में कन्याभोज का आयोजन किया गया

मुख्यमंत्री निवास में कन्याभोज का आयोजन किया गया