Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपराधिक घटनाओं के बाद राजनीतिक आरोपों के बीच कांग्रेस ने राजनीतिक षडयंत्र की आशंका जाहिर की है। इस षडयंत्र के लिए भाजपा पर संदेह जताया जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि आपराधिक घटनाओं में जो भी पकड़ा जा रहा है उसका संबंध भाजपा से ही क्यों निकल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनर्गल आरोप लगा रही है। छत्तीसगढ़ में रमन राज की तुलना में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है। इसकी तस्दीक नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो-एनसीआरबी के आंकड़ों से भी होती है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद अपराधियों को सलाखों के पीछे डालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यहां तो ऐसा एक भी अपराध ऐसा नहीं रहा जिसके आरोपी पकड़े न गये हों। भाजपा के समय तो अपराध होने के बाद Fएफआईआ तक दर्ज नहीं होता था। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भारतीय जनता पार्टी जवाब दे अपराधियों के साथ भाजपा की क्या सांठगांठ है। जो भी अपराधी पकड़ा जाता है, उसका भाजपा के साथ संबंध होता है। अभी ऐसा दुर्ग में साधुओं के साथ मारपीट वाले मामले में भी हुआ और अमलेश्वर में ज्वैलर्स की हत्या मामले में भी भाजपा से जुड़े एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है।

पूर्व मंत्री ने इसे गृह मंत्री विहीन प्रदेश बताया था
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने एक दिन पहले सरकार पर आरोप लगाये थे। उन्होंने कहा, मैं प्रदेश के गृहमंत्री को सक्रिय नहीं बल्कि लापता मानता हूं। एक संवैधानिक औपचारिकता के लिए किसी नाम को गृहमंत्री लिख दिया गया है। ये गृहमंत्री विहीन प्रदेश है। कहीं भी पुलिस की धमक नहीं है। इसलिए इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। अमलेश्वर में कारोबारी की इस तरह गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। इस जगह से कुछ दूर रायपुर में डीडी नगर इलाका है जहां एक वकील ने डबल मर्डर कर दिया। ये बताता है कि पुलिस को लेकर कोई डर नहीं रह गया।