Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 पीएम बोले- एक समय था जब देश में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे

अयोध्या। भगवान श्रीराम की अयोध्या 15 लाख से ज्यादा दीयों से जगमगा उठी है। रामलला के दर्शन, भगवान राम का राज्याभिषेक करने के बाद पीएम मोदी राम की पैड़ी पहुंचे। उन्होंने सरयू पूजा की। आरती की। दीप जलाए। इसके बाद लेजर शो भी देखा। इससे पहले, मोदी ने राम का राज्याभिषेक किया।

PM मोदी ने जय श्रीराम से अपनी बात रखनी शुरू की। उन्होंने कहा कि एक समय वो भी था जब हमारे ही देश में श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते थे। इसका नतीजा यह हुआ कि हमारे देश के धार्मिक स्थलों का विकास पीछे छूट गया। पिछले आठ साल में हमने धार्मिक स्थानों के विकास के काम को आगे रखा है। 

पीएम ने आगे कहा कि भगवान राम ने अपने वचन में, विचारों में, शासन में, प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं। राम किसी को पीछे नहीं छोड़ते। राम कर्तव्य-भावना से मुख नहीं मोड़ते। इसलिए, राम, भारत की उस भावना के प्रतीक हैं, जो मानती है कि हमारे अधिकार हमारे कर्तव्यों से स्वयं सिद्ध हो जाते हैं। 

पीएम ने कहा कि भगवान राम सबको साथ में लेकर लंका पर विजय प्राप्त करते हैं। नागरिकों में देश सेवा भाव होता है तो राष्ट्र ऊंचाईयों पर जाता है। हमें कर्तव्यों के प्रति समर्पित होने की जरूरत है। सियावर रामचंद्र की जय कहकर खत्म किया।"

tranding
tranding
tranding