
0 संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की
रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने सोमवार को यहां महंत घासीदास संग्रहालय में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2022 के राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की। इस साल कवि व गीतकार रामेश्वर वैष्णव को पं. सुंदरलाल शर्मा सम्मान से नवाजा जाएगा। वहीं सीताराम अग्रवाल को पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान दिया जाएगा।
प्रेस कांफ्रेंस में राज्य सम्मान की घोषणा करते हुए संस्कृति मंत्री श्री भगत ने बताया कि इस साल का शहीद वीर नारायण पुरस्कार नारायण मरकाम को दिया जाएगा। वहीं लक्ष्मी प्रसाद मिश्र को पंडित लखन लाल मिश्र पुरस्कार, अमितेश मिश्रा को दिया गया गुण्डाधूर सम्मान, खेमचंद भारती को गुरु घासीदास सम्मान, अशोक अग्रवाल को ठाकुर प्यारेलाल सम्मान, मदन मोहन को यति यतन लाल पुरस्कार, मीरा शुक्ला को मिनी माता सम्मान, खेमचंद भारती को गुरु घासीदास सम्मान, अशोक अग्रवाल को ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान, यूनुस खान को हाजी हसन अली सम्मान, सीताराम अग्रवाल को पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान, वेदमणि सिंह ठाकुर को चक्रधर सम्मान, धनंजय वर्मा को चंदूलाल चंद्राकर (प्रिंट मीडिया), अमितेष पाण्डेय को चंदूलाल चंद्राकर (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), डॉ. वैभव पाण्डेय को चंदूलाल चंद्राकर (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) व डॉ. केएन किशोर को मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता (प्रिंट मीडिया अंग्रेजी) सम्मान दिया जाएगा।
इसी तरह जयंती यादव को दाऊ मंदराजी सम्मान, पं. राम को दाऊ मंदराजी सम्मान, खेदूराम बंजारे को डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान, ईश्वर प्रसान अग्रवाल को महाराजा अग्रसेन सम्मान, गंगोत्री वर्मा को दानवीर भामाशाह सम्मान, रुपचंद धीवर को बिलासाबाई केंवटिन पुरस्कार, डॉ.बालकृष्ण तिवारी को संस्कृत भाषा सम्मान, टुकेश्वर कंवर को डॉ. भंवर सिंह पोर्ते सम्मान, एनटीपीसी सीपत को महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान, पालूराम साहू को महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान, आनंद देवांगन को बिसाहूदास महंद पुरस्कार (2020-21), पदचरण देवांगन को महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव (2020-21), राजन देवांगन को महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव (2021-22), कृष्ण देवांगन को महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव (2021-22), डॉ. मनोज चौकसे को धनवंतरी सम्मान, द्वारिका बर्मन को देवदास बंजारे स्मृति सम्मान, मनु नायक को किशोर साहू सम्मान, पलाश वासवानी को किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण सम्मान, डॉ. प्रिया राव को बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान, गणेश कर को अप्रवासी भारतीय सम्मान, जीवन यदु को लाला जगदलपुरी साहित्य सम्मान व सुदीप ठाकुर को पं. माधवराव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मान दिया जाएगा।