Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर को इसका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त विजय सिंह देव ने शुक्रवार शाम को चुनाव की तारीख का ऐलान किया। इसके साथ ही दिल्ली में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।

250 वार्ड पर होगा मतदान
दिल्ली नगर निगम के ताजा परिसीमन के मुताबिक, इस बार 250 सीटों पर मतदान होगा। दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद 272 की जगह 250 वार्ड हो गए हैं।  लंबे समय के इंतजार के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली नगर निगम के चुनाव 2022 की घोषणा हुई।