Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 0 अंतिम यात्रा में मीडिया समेत सभी वर्ग के लोग शामिल हुए

रायपुर। प्रदेश के प्रख्यात पत्रकार रमेश नैयर शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए।  उनकी अंतिम यात्रा में समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। रायपुर के मारवाड़ी श्मशान घाट पर उनके ज्येष्ठ पुत्र संजय नैयर ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा माहौल रमेश नैयर अमर रहें के नारे से गूंज उठा। रमेश नैयर का बुधवार दोपहर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

शुक्रवार सुबह रमेश नैयर की अंतिम यात्रा उनके समता कॉलोनी स्थित निवास से मारवाड़ी श्मशान घाट के लिए रवाना हुई। वहां बड़ी संख्या में पत्रकार, पूर्व अफसर, राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, कारोबारी और समाज के विभिन्न तबकों के लोग शामिल हुए। वहां हुई शोक सभा में बिलासपुर से आए पत्रकार सूर्यकांत चतुर्वेदी ने रायपुर के महापौर एजाज ढेबर से स्व. रमेश नैयर के नाम पर एक शोध पीठ स्थापित करने की मांग की। इस मांग का मौजूद सभी लोगों ने समर्थन किया। लोगों ने रमेश नैयर के व्यक्तित्व और पत्रकारिता से जुड़े उनके कामकाज को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।