Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कहा- रोटी नहीं पलटी तो जल जाएगी, सरकार को पलटने का वक्त आ गया है

रायपुर/कांगड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार दिन के के दौरे पर शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पहुंच गए। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कांगड़ा के ज्वाला देवी मंदिर पहुंचकर पूर्जा-अर्चना की। वहां से उन्होंने नगरोटा के गांधी मैदान में एक परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोटी को बार-बार पलटना पड़ता है। रोटी नहीं पलटी तो वह जल जाएगी। अब सरकार को पलटने का वक्त आ गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों और जवानों के मुद्दे से बात की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार नौकरी नहीं देना चाहती। पेंशन नहीं देना चाहती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तो कहकर गये हैं कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू नहीं होगी। लेकिन कांग्रेस गारंटी दे रही है कि वह ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेगी। मैं छत्तीसगढ़ से आया हूं। हमने छत्तीसगढ़ में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू किया है। राजस्थान मे ंलागू किया। झारखंड में भी लागू है। पूरा देश महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहा है। एक तरफ नौकरी नहीं, रोजगार नहीं। वहीं दूसरी तरफ आपके जेब से पाइप लगाकर पैसा निकालने का काम भाजपा की सरकार कर रही है। वहीं कांग्रेस आपको 10 गारंटी दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज यहां पूछा जा रहा है कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा। यही बात 2018 में हमारे छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में हुआ था। हमारे नेता राहुल गांधी ने किसानों की कर्जमाफी और 2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वादा किया। जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों में से 70 पर कांग्रेस के विधायक हैं। राहुल जी ने कहा था कि 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए। वे शपथ ग्रहण में आए। हम लोगों ने उन्हें एयरपोर्ट पर उन्हें विदा किया। वे अभी दिल्ली नहीं उतरे थे उससे पहले ही किसानों का ऋण माफ कर दिया गया। छत्तीसगढ़ में 2500 रुपया प्रति क्विंटल में धान खरीदा जाता है। केंद्र सरकार ने अड़ंगा लगाया, इसके बाद भी हम राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राशि दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संबोधन

छत्तीसगढ़ का चुनावी फॉर्मूला वहां भी आजमाया
कांग्रेस और पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश में भी छत्तीसगढ़ का चुनावी फॉर्मुला आजमाना शुरू किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2018 के विधानसभा चुनाव अभियान के समय छत्तीसगढ़ के महासमुंद की सभा में रोटी पलटने की बात कही थी। शुक्रवार को उन्होंने हिमाचल के नगरोटी की रैली में महिलाओं से मुखातिब होते हुए कहा कि रोटी नहीं पलटती हो तो वह जल जाती है। जयराम ठाकुर सरकार भी पांच साल हो गई। इसे नहीं पलटोगी तो यह जल जाएगी। पलटने का वक्त आ गया है। आने वाला वक्त माताओं, नौजवानों का, किसानों, जवानों और मेहनतकशों का होगा।

कागड़ा में सीएम भूपेश और प्रियंका गांधी।

प्रियंका गांधी के साथ ज्वाला माता मंदिर में माथा टेका, सभा में कहा - रोटी  नहीं पलटी तो जल जाएगी | CM Bhupesh in Himachal's Kangra: He bowed his head  at Jwala