Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मैट्स विश्वविद्यालय की मेजबानी तथा जनपद पंचायत आरंग तत्वधान में मुख्य परिसर गुल्लू में ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़ ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है आयोजन के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री नगरीय प्रशासन विभाग डॉ शिवकुमार डहरिया के गरिमामयी उपस्थिति से क्षेत्र के एवं 17 जोन से 68 गांव के प्रतिभागियों में नव ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया ने खेलों के माध्यम से स्वस्थ रहने एवं अपनी सभ्यता एवं संस्कृति को सहेजने का संदेश दिया एवं छत्तीसगढ़ के ऊर्जावान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल के प्रति प्रदेश के युवाओं में जागृति लाने के प्रयास के तहत इस कार्यक्रम की प्रसंशा की.

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीईओ जनपद पंचायत आरंग एवं समस्त स्टाफ, बी ई ओ जनपद पंचायत आरंग एवं समस्त स्टाफ तथा मैट्स विश्वविद्यालय एवं समस्त स्टाफ, शारीरिक शिक्षा विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।