
0 राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर यूथ कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में करेगी कार्यक्रम
रायपुर। रायपुर में यूथ कांग्रेस का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। 21 नवंबर को प्रदेश की राजनीति के दिग्गजों के साथ दिल्ली से भी सियासी हस्तियां रायपुर आएंगी। प्रदेशभर से युवा रायपुर में जुटेंगे। इसे लेकर रायपुर के कांग्रेस दफ्तर में यूथ कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया कि राजधानी में भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा - जिस प्रकार देश में हमारे नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, वैसा ही कार्यक्रम हम प्रदेश की हर विधानसभा, ब्लॉक स्तर पर करने जा रहे हैं। राहुल गांधी अपनी यात्रा में सद्भावना एकता की बात करते हुए भारत को जोड़ रहे हैं। ऐसे ही संदेश लेकर यूथ कांग्रेस के युवा छत्तीसगढ़ के लोगों के बीच जाएंगे।
यूथ कांग्रेस की इस यात्रा का आगाज 21 नवंबर से होगा। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह का आयोजन होगा। इसमें 20 हजार से अधिक युवा प्रदेशभर से आएंगे। इस कार्यक्रम में युवा संकल्प लेंगे भारत को जोड़ने और एकता बनाए रखने का। साथ ही प्रदेश कांग्रेस सरकार की योजनाओं की जानकारी प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने का। प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला गुलजेब अहमद, तुषार गुहा, मानव देशमुख मौजूद थे।
ये होंगे मेहमान
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मंडल के प्रमुख नेता शामिल होंगे। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी एवं प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय के प्रभारी मौजूद रहेंगे। देश कुछ प्रमुख वक्ताओं को भी कार्यक्रम में बुलाए जाने की चर्चा है। कुछ स्थानीय कलाकारों के साथ बैंड परफॉर्मेंस भी होगी।
गांव-गांव युवाओं को पहुंचाकर मिशन 2023 पर नजर
इस अभियान के तहत यूथ कांग्रेस के नेता गांव-गांव हर विधानसभा इलाके में बाइक रैली करेंगे, वॉल राइटिंग करेंगे, लोगों के बीच सभाएं होंगी। पर्चे बांटे जांएगे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मदद से अब कांग्रेस अपने मिशन 2023 यानी की विधानसभा चुनावों को साधने की कोशिश में पूरी ताकत झोंकने जा रही है।
कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु
0 जिला एवं विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह के तखतीयों का प्रयोग करना एवम 21 नवंबर रायपुर चलो नारे का प्रयोग के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान करना साथ ही वाल पेंटिंग एवं फ्लैक्स लगवाना।
0 18 तारीफ से आप सभी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म हेतु प्रोफाइल पिक प्रदान की जायेगी। जिसे तत्काल प्रभारों से आगामी कार्यक्रम के पूर्ण होने के पश्चात तक उसे अपनी प्रोफाइल पिक के तौर पर आप सभी को रखना है।
0 भारत जोझे युवा संकल्प समारोह का हैशटैग 21 नवंबर को #Bharatjodoyuvasankalpsamarohcg को जारी होगा।
0 भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आप लोगो से मिलने वाले लोगों को व उनके घर पर कार्यक्रम से संबंधित पर्चे हैंड बिल बाटना है।
0 19 नवंबर को जिलास्तरीय बाइक रैली निकाल के 21 नवंबर को रायपुर चलो, भारत जोड़ो के नारो के साथ नगर भ्रमण
0 भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह थीम से हेल्प डेस्क-महाविद्यालयों में लगा कर उनकी महाविद्यालय की समस्या सुनना।
0 भारत जोड़ो युवा संकल्प समारोह इस कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस के 25000 से अधिक कार्यकर्ता रायपुर के इंडोर स्टेडियम में एकत्रित होंगे।।
0 सर्वश्रेष्ठ जिला एवं विधानसभा को सम्मानित किया जाएगा समारोह में।