Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 हिमाचल में आप की झाड़ू नहीं दिखा पाई कमाल, गुजरात में तीसरे नंबर पर दिख रही

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा के दूसरे फेज की वोटिंग सोमवार को खत्म हो गई। अब 8 दिसंबर को गुजरात के साथ ही हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों आएंगे। अगले 72 घंटे में यह तय हो जाएगा कि इस बार दोनों राज्यों में भाजपा वापसी करेगी या फिर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) बाजी मार ले जाएगी।

हालांकि इससे पहले सोमवार को आए एग्जिट पोल में गुजरात में 27 साल से सत्ता पर काबिज भाजपा रिकॉर्ड 7वीं बार सरकार बनाती दिख रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबले का अनुमान है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) दांवों के मुताबिक कमाल करती नहीं दिखी।  

गुजरात में बंपर वापसी का अनुमान 
तीन एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में भाजपा की रिकॉर्ड 7वीं बार बहुमत की सरकार बनने का अनुमान है। भाजपा को 117 से 148 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा है। वहीं, 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा को तब 99 सीटें मिली थीं। यानी भाजपा अपने पिछले प्रदर्शन से बेहतर करती नजर आ रही है।

इधर कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगने का अनुमान है। कांग्रेस को तीन सर्वे में 30 से 51 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। पिछली बार कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। वहीं आम आदमी पार्टी अपने दांवों के विपरीत प्रदर्शन करती नजर नहीं आ रही है। यहां पार्टी 3 से 13 सीट के साथ खाता खोलती जरूर नजर आ रही है।

हिमाचल में भाजपा सत्ता के करीब पर कांग्रेस भी पास
एग्जिट पोल के मुताबिक पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है। पांच एजेंसी के सर्वे में भाजपा 32 से 40 के बीच यानी बहुमत के करीब दिख रही है, लेकिन कांग्रेस का भी आंकड़ा बहुमत को छूता नजर आ रहा है।

पांचों सर्वे में कांग्रेस को भी 27 से 40 के बीच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। यानी भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला लगभग बराबरी का है। वहीं आम आदमी पार्टी सिर्फ एक सर्वे में एक सीट लाती दिख रही है।

tranding
tranding
tranding