रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिक्किम में सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 16 वीर सैनिकों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शहीद सैनिकों के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि ईश्वर वीर शहीदों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवार और चाहने वालों को हिम्मत दे। हम सब देशवासी इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं।
मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कवर्धा जिले के पोलमी गांव के पास कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।