Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास जाकर मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को चेम्बर द्वारा दिनांक 10 जनवरी 2023 को को पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज रायपुर में होने वाले चेम्बर के 63वें वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि हेतु माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को आमंत्रित किया। 

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए चेम्बर के 63वें वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान की।

इस अवसर पर चेम्बर प्रतिनिधि मंडल में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेन्द्र जग्गी, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल, प्रदेश प्रभारी (आई.टी.सेल)कैलाश खेमानी, उपाध्यक्ष- टी.श्रीनिवास रेड्डी, मनोज जैन, मंत्री-शंकर बजाज, नीलेश मूंधड़ा, जितेन्द्र गोलछा जैन, रायपुर आटोमोबाईल डीलर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष विवेक गर्ग, सदस्य-मनीषराज सिंघानिया, अनिल अग्रवाल, उद्योग चेम्बर अध्यक्ष- अश्विन गर्ग, उपाध्यक्ष-विक्रम जैन, कोषाध्यक्ष-नीरज अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।