Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

रायपुर। एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर की साइबर विंग ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण में अंतर्राज्यीय आरोपी देवरस उर्फ देवराज बिसेन को गिरफ्तार किया है। 

भारत सरकार, गृह मंत्रालय एन.सी.आर.बी. नई दिल्ली एवं पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण साईबर सेल रायपुर को प्राप्त हुये थे तथा प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट रायपुर की साइबर विंग द्वारा प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की पहचान देवरत उर्फ देवराज बिसेन निवासी अशोक नगर गुढ़ियारी रायपुर के रूप में की गई। आरोपी देवरस उर्फ देवराज बिसेन द्वारा थाना गुढ़ियारी क्षेत्र में रहते हुये अपने मोबाईल फोन से बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया था। जिस पर थाना प्रभारी गुढ़ियारी निरीक्षक बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा आरोपी देवरस उर्फ देवराज बिसेन की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर *कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जप्त  किया, जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 86/22 धारा 67, 67(ए) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस द्वारा चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरणों में लगातार कार्यवाही की जा रही है, जो भविष्य में भी जारी रहेगी।   

*गिरफ्तार आरोपी - देवरस उर्फ देवराज बिसेन पिता हिरदी प्रसाद बिसेन उम्र 35 वर्ष निवासी खुरपोड़ी थाना लाल बर्रा जिला बालाघाट म.प्र. हाल पता बड़ा अशोक नगर प्रीतम नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।