
0 बेबाक अंदाज देख फैंस की बोलती हुई बंद
मुंबई। बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' कहे जाने वाले ऋतिक रोशन आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके फैंस और परिवार के लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। ऐसे में भला एक्टर की गर्लफ्रेंड उन्हें विश करने का मौका हाथ से कैसे जानें देती हैं। ऋतिक के जन्मदिन पर उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद ने बेहद खास और रोमांटिक वीडियो पोस्ट कर उन्हें विश किया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सबा ने ऋतिक के जन्मदिन पर पोस्ट की रोमांटिक वीडियो
ऋतिक रोशन आज यानी 10 दिसंबर को अपना 49वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सबा और ऋतिक के कई खूबसूरत पलों को देखा जा सकता है। सबा ने कई सारी फोटोज पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में ऋतिक फर्श पर आराम से लेटे नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी में वो सबा के साथ पोज दे रहे हैं। तीसरी में ऋतिक अपने पेट के साथ हैं। तो वहीं चौथी में वो और सबा फिर से साथ दिख रहे हैं। इस तरह से सबा ने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों के साथ सबा ने लंबा चौड़ा नोट लिखकर उन्हें विश किया है।