Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों में उपचुनाव के लिए मतगणना खत्म हो गई है। इस उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस लगभग बराबर-बराबर जीत हासिल की है। कांग्रेस ने जहां कवर्धा व चिरमिरी में जीत हासिल की, वहीं भाजपा ने बिलासपुर व बाराद्वार नपं विजयी रही। बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी श्रद्धा जैन ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने वार्ड 16 से कांग्रेस प्रत्याशी अनिता कश्यप को 232 वोट से हराया है। सक्ती जिले के बाराद्वार नगर पंचायत वार्ड नंबर 7 के उपचुनाव का रिजल्ट आ गया है। यहां बीजेपी उम्मीदवार पंकज सांवड़िया 48 मतों से जीत गए हैं। उन्हें 186 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार को 138 मत मिले। चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 22 से कांग्रेस प्रत्याशी ने 150 से अधिक मतों से जीत दर्ज की है।

कवर्धा नगर पालिका उपनिर्वाचन वार्ड क्रमांक 19 के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा नामदेव विजयी रही हैं। उन्हें 649 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी की शैला ठाकुर को 369 मत मिले। कांग्रेस उम्मीदवार श्रद्धा नामदेव 280 मतों से जीत गई हैं। उगता सूरज की ममता पाली को 3 और दोपत्ती की सरिता ठाकुर के 47 मत प्राप्त हुए हैं।

रायगढ़ नगर निगम वार्ड क्रमांक- 27 के उपचुनाव के परिणाम
रायगढ़ नगर निगम वार्ड क्रनांक-27 के उपचुनाव के परिणाम भी सामने आ गए हैं। यहां बीजेपी प्रत्याशी सरिता राजेंद्र ठाकुर विजयी हुई हैं। उन्हें 865 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस की रानी अशोक सोनी को 599 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी योगेश्वरी कुर्रे को 182 वोट, बसपा प्रत्याशी प्रेम कुमारी को 57 वोट, JCCJ प्रत्याशी रोमा राय को 13 वोट और नोटा को 6 वोट मिले हैं। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र दिया।

बलौदाबाजार नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेंद्र वर्मा विजयी
नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार के वार्ड क्रमांक- 5 की मतगणना के बाद रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। यहां कुल 728 वोट पड़े थे। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी धर्मेंद्र वर्मा ने बीजेपी प्रत्याशी मया राम को 20 वोटों के अंतर से हरा दिया। धर्मेंद्र वर्मा को 367 वोट, बीजेपी प्रत्याशी मया राम को 347 वोट, नोटा को 2 वोट और 12 वोट निरस्त किए गए। कलेक्टर रजत बंसल ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के उपाध्यक्ष रहे प्रकाश शर्मा के निधन से ये सीट खाली हुई थी।

पंचायतों में 696 पदों और 14 नगरीय निकायों में पार्षद के 15 खाली सीटों पर नए प्रतिनिधि चुने जाने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने इसकी प्रक्रिया शुरू की थी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने कुल 750 पदों पर उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी की थी। उसमें से जिला-जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच के 735 पद शामिल थे। वहीं 12 जिलों के 14 शहरों में वार्ड पार्षदों के 15 पदों पर भी नया पार्षद चुना जाना था। 27 दिसंबर को नाम वापसी के अंतिम दिन कई जगहों पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, जशपुर जिले में एक जनपद पंचायत सदस्य के निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बनी। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सुकमा जिले में पंच और सरंपच के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। यानी वहां मतदान की स्थिति ही नहीं बनी। इसके बाद कोरिया जिले में जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए मतदान तय हुआ था।

जपं सदस्य के 8 रिक्त पदों के लिए हुआ उपचुनाव
जनपद पंचायत सदस्य के 8 रिक्त पदों में से सक्ती जिले के जनपंद पंचायत सक्ती के वार्ड-13, रायगढ़ जिले में जनपद पंचायत पुसौर के वार्ड-25, सरगुजा में जनपद पंचायत लुण्ड्रा के वार्ड-01, रायपुर जिले में जनपद पंचायत तिल्दा के वार्ड-24, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जनपद पंचायत सिमगा के वार्ड-19, महासमुंद में जनपद पंचायत सरायपाली के वार्ड- 09, बालोद जिले में जनपद पंचायत बालोद के वार्ड-11, नारायणपुर जिले में जनपद पंचायत ओरछा के वार्ड - 07 में मतदान हुआ था। वहीं 117 सरपंच और 569 पंच के चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। इस उप चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए 06 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं जनपद सदस्य के 8 पद के लिए 26 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा नामदेव विजयी।

9 जनवरी को हुआ था मतदान।

मतदान के दिन की तस्वीर।