Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 परिवार ने टैटू से शव की पहचान की
0 घायलों की संख्या 78 हजार पार

अंकारा/दमिश्क। तुर्किये और सीरिया में भूकंप से चारों ओर खतरनाक तबाही मची हुई है। दोनों ही देशों में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक 24,165 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या 78 हजार के पार हो गई है। अकेले तुर्किये में ही 20,665 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। सीरिया में 3,500 लोग मारे गए हैं।

इस बीच तुर्किये में मलबे से एक भारतीय का शव है। व्यक्ति का नाम विजय कुमार और उम्र 35 साल बताई जा रही है। वह उत्तराखंड का रहने वाला था और 23 जनवरी को तुर्किये गया था। कुमार की बॉडी मालत्या शहर में 24 मंजिला होटल के मलबे के नीचे मिली। परिवार वालों ने कुमार के बाएं हाथ में बने टैटू को देखकर शव की पहचान की। कुमार की पत्नी और दो बच्चे हैं।

मदद के लिए भारत ने किया 
वहीं, भारत ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्किये और सीरिया की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। 10 फरवरी को भारतीय सेना की टीम ने नुरदागी शहर से एक साल की बच्ची को मलबे से पांच दिन बाद जिंदा बाहर निकाल लिया। साथ ही तुर्किये के हताय प्रांत में बनाए गए भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल में लगातार लोगों का इलाज किया जा रहा है। अभी तक यहां 106 लोगों को भर्ती किया गया है। इसके पहले भारतीय टीम ने 9 फरवरी को भी नूरदागी शहर से 6 साल की बच्ची को रेस्क्यू किया था।

भारत का प्रशिक्षित डॉग स्क्वाड भी तुर्किये के बचाव कार्य में शामिल
बचाव कार्य के लिए तुर्किये गई भारतीयों की टीम में डॉग स्क्वाड भी है। इनमें जूली-रोमियो-हनी और रैंबो नाम के डॉग्स शामिल हैं। जो लैब्राडोर नस्ल के हैं और विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं। ये आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों के दौरान सूंघने और अन्य महत्वपूर्ण कौशल में विशेषज्ञ हैं।

 

tranding
tranding
tranding